WWE सुपरस्टार बिग ई (Big E) आखिरकार नए WWE चैंपियन बन चुके हैं। बता दें, पिछले हफ्ते Raw में बिग ई ने बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के खिलाफ अपना MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश इन करते हुए WWE चैंपियनशिप हासिल किया था। फैंस लंबे समय से बिग ई को बड़ा पुश देने की मांग कर रहे थे और अब उनकी इच्छा पूरी हो चुकी है। WWE में यह बिग ई का पहला वर्ल्ड टाइटल रन है और यह देखना रोचक होगा कि वह चैंपियन के रूप में कितना प्रभावित कर पाते हैं।बता दें, बिग ई के चैंपियन बनने के बाद WWE लॉकर रूम भी काफी खुश दिखाई दे रहा है और यह चीज दर्शाती है कि उन्हें बैकस्टेज कितना सपोर्ट है। अब जबकि, बिग ई WWE चैंपियन बन चुके हैं, उन्हें लंबे समय तक चैंपियन बने रहने देना चाहिए। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 4 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों बिग ई को लंबे समय तक WWE चैंपियन बने रहने देना चाहिए।4- बिग ई को WWE का अगला मेन इवेंट स्टार बनाने के लिए View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)बिग ई भले ही WWE चैंपियन बन चुके हैं लेकिन उन्हें अभी भी मेन इवेंट स्टार बनने के लिए लंबा सफर तय करना है। देखा जाए तो बिग ई फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं इसलिए अगर उन्हें चैंपियन के रूप में सही बुकिंग मिलती है तो वह कंपनी के अगले मेन इवेंट स्टार बन सकते हैं। हालांकि, बिग ई को मेन इवेंट स्टार के रूप में बिल्ड करने के लिए समय की जरूरत है।WWE India@WWEIndia.@WWEBigE #BigE #AndNew How it started: How it's going:5:00 AM · Sep 15, 202139524.@WWEBigE #BigE #AndNew How it started: How it's going: https://t.co/qwNUA7jPr2यही कारण है कि बिग ई को लंबे समय तक चैंपियन बने रहने देना चाहिए ताकि उन्हें चैंपियन के रूप में खुद को साबित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। हालांकि, यह देखना रोचक होगा कि कंपनी का बिग ई को लेकर क्या प्लान है और वो उन्हें लंबे समय तक चैंपियन रहने देती है या नहीं।