WWE के 4 सुपरस्टार्स जिनका 100 मिलियन डॉलर ऐग गायब करने के पीछे हाथ हो सकता है 

WWE Survivor Series में 100 मिलियन डॉलर कीमत की क्लियोपैट्रा ऐग चोरी हो गई थी
WWE Survivor Series में 100 मिलियन डॉलर कीमत की क्लियोपैट्रा ऐग चोरी हो गई थी

WWE के एक और पीपीवी सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) का समापन हो चुका है। बता दें, इस पीपीवी के दौरान WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) भी नजर आए थे जिनके हाथ में क्लियोपैट्रा ऐग मौजूद था। विंस मैकमैहन यह खुलासा कर चुके हैं कि यह ऐग उन्हें द रॉक (The Rock) ने गिफ्ट के रूप में दिया है और उन्होंने इस ऐग की कीमत 100 मिलियन डॉलर बताई है।

हालांकि, शो के दौरान ही यह ऐग चोरी हो गई थी और अब विंस मैकमैहन ने इस ऐग को खोजने का आदेश दे दिया था। बता दें, इस हफ्ते Raw में सुपरस्टार्स से इस ऐग के बाहर में पूछा जाएगा और इस दौरान Raw के साथ SmackDown सुपरस्टार्स भी मौजूद रह सकते हैं। इस वक्त इस ऐग के चोरी होने का शक कई सुपरस्टार्स पर जा रहा है और जल्द ही दोषी सामने आ सकता है। इस आर्टिकल में हम WWE के 4 ऐसे सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिनका 100 मिलियन डॉलर ऐग गायब करने के पीछे हाथ हो सकता है।

4- WWE ऑफिशियल एडम पीयर्स हो सकते हैं ऐग को गायब करने के पीछे की वजह

WWE Survivor Series में जब विंस मैकमैहन ऐग लेकर अपनी कार से बाहर निकले तो उस वक्त ऑफिशियल एडम पीयर्स और सोन्या डेविल सहित कई सुपरस्टार्स वहां मौजूद थे। देखा जाए तो एडम पीयर्स पिछले कुछ समय से हील की तरह व्यवहार कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसे फैसले लिए हैं जिनसे फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं थे।

यही कारण है कि 100 मिलियन डॉलर की कीमत वाले क्लियोपैट्रा ऐग को गायब करने के पीछे एडम पीयर्स का हाथ हो सकता है। वैसे भी, ऑफिशियल के तौर पर विंस मैकमैहन ने पीयर्स को काफी पावर दे रखा है इसलिए संभव है कि पीयर्स ने ऐग को गायब करने के लिए अपने अथॉरिटी पावर का इस्तेमाल किया हो। यह देखना रोचक होगा कि किस प्रकार गायब क्लियोपैट्रा ऐग के राज से पर्दा उठता है।

3- WWE सुपरस्टार सोन्या डेविल

WWE सुपरस्टार सोन्या डेविल वर्तमान समय में ऑफिशियल के रूप में काम कर रही हैं। यही कारण है कि संभव यह भी हो सकता है कि डेविल ने अपने अथॉरिटी पावर का इस्तेमाल करके क्लियोपैट्रा ऐग को गायब किया हो। देखा जाए तो विंस मैकमैहन ने ऐग को चुराने वाले को खोजने की जिम्मेदारी एडम पीयर्स और सोन्या को दी है।

हालांकि, अगर इन दोनों में से किसी का भी ऐग चुराने के पीछे हाथ है तो ऐग को ढूढ़ना मुश्किल हो सकता है। इसके बाद खुद विंस मैकमैहन को ऐग ढूढ़ने के लिए आगे आना पड़ सकता है और यह देखना रोचक होगा कि विंस ऐग चुराने वाले वाले शख्स के पकड़े जाने पर उसे कौन सी सजा देने वाले हैं।

2- WWE सुपरस्टार हैप्पी कॉर्बिन

कुछ महीने पहले WWE SmackDown में बैरन कॉर्बिन की पैसे की तंगी की वजह से हालत काफी खराब हो गई थी और इसके बाद लॉटरी लगने के बाद उनकी स्थिति सामान्य हो पाई थी। भले ही वर्तमान समय में कॉर्बिन अमीर हो गए हैं लेकिन संभव है कि उन्होंने खुद को ज्यादा अमीर करने के लिए यह ऐग चुराया हो।

अगर ऐसा है तो संभव है कि मैडकैप मॉस ने भी कॉर्बिन की मदद की होगी। बता दें, जब विंस मैकमैहन ऐग लेकर अपनी कार से बाहर निकले थे तो उस वक्त दूसरे सुपरस्टार्स के साथ-साथ मैडकैप मॉस भी विंस के कार के बाहर मौजूद थे।

1- WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

WWE Survivor Series में क्लियोपैट्रा ऐग लेकर आने के बाद विंस मैकमैहन ने यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के साथ मीटिंग की थी और इस दौरान ही विंस ने रोमन को ऐग दिखाते हुए इससे जुड़े डिटेल्स दिए थे। चूंकि, यह ऐग द रॉक से जुड़ा हुआ है इसलिए संभावना है कि इस ऐग को गायब करने के पीछे रोमन रेंस का हाथ हो सकता है।

संभव हो सकता है कि रोमन ने द उसोज की मदद से यह ऐग गायब कराया हो। अगर ऐसा है तो यह बहुत बड़ा ट्विस्ट होगा और ऐसा लग रहा है कि क्लियोपैट्रा ऐग का इस्तेमाल करके रोमन रेंस और द रॉक के बीच मैच की नींव बोने की कोशिश की जा रही है।