WWE और AEW दोनों ही इस समय प्रोफेशनल रेसलर्स के लिए बढ़िया विकल्प माने जा सकते हैं। दोनों ही प्रमोशन्स में कई सारे टॉप सुपरस्टार्स काम करते हैं। कई सारे WWE सुपरस्टार्स ने AEW में जाकर काफी अच्छा काम किया है। साथ ही जबरदस्त नाम कमाया है। AEW का रोस्टर कई पूर्व WWE रेसलर्स की वजह से ताकतवर हुआ है। अभी भी WWE के पास कई अच्छे सुपरस्टार्स हैं जिनका सही तरह से उपयोग नहीं किया जा रहा है।With Jeff Hardy trending and apparently looking like a jobber in WWE now, this match needs to happen. Regardless of what you think of Hardy or if AEW should sign him, this match would no doubt be awesome. pic.twitter.com/ispCFVwqGY— Lucas Howe (@LucasEatWorld) September 7, 2021WWE में इस समय कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद AEW में चले जाना चाहिए। AEW में जाने के बाद शायद इन सुपरस्टार्स का करियर बदल सकता है। साथ ही वो अपने करियर को सही राह पर ला सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें WWE से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने बाद AEW में कदम रखना चाहिए।4- WWE दिग्गज जैफ हार्डीJeff Hardy should leave WWE and go to AEW pic.twitter.com/LHvdZfiIVA— ☠DELETED Creatures☠ (@Bordeaux600) September 9, 2021जैफ हार्डी को WWE और प्रोफेशनल रेसलिंग इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी नाम कमाया है। हालांकि, पिछले कुछ सालों से वो लगातार संघर्ष कर रहे हैं और WWE द्वारा उन्हें बढ़िया तरह से पुश नहीं मिल रहा है। SmackDown में रहते हुए उन्होंने काफी अच्छा काम किया था। हालांकि, Raw में ड्राफ्ट होने के बाद से हार्डी कुछ खास नहीं कर रहे हैं। कुछ समय पहले वो 24/7 चैंपियनशिप के पीछे दौड़ते हुए दिखाई दे रहे थे।हार्डी जैसे दिग्गज को इस तरह से इस्तेमाल करना एक निराशाजनक चीज़ है। WWE सही मायने में उनका महत्व समझ नहीं रहा है। इसी वजह से जब हार्डी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होगा तो उन्हें AEW में चले जाना चाहिए। AEW में हार्डी के टैलेंट का सही तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही वो अपने भाई मैट हार्डी के साथ टीम बनाकर भी अच्छा काम कर सकते हैं। उन्हें अब WWE के साथ नई डील साइन नहीं करनी चाहिए।