WWE ड्राफ्ट 2021 के लिए सभी प्रशंसक काफी ज्यादा उत्साहित थे। स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में ड्राफ्ट के पहले दिन का आयोजन देखने को मिला था। इस दौरान कई सारे बड़े सुपरस्टार्स को अपना नया ब्रांड मिला वहीं कुछ अपने पुराने शो में बने रहे। अब बचा हुआ ड्राफ्ट रॉ (Raw) के एपिसोड में देखने को मिलेगा।SmackDown के एपिसोड में हुए ड्राफ्ट के दौरान रोमन रेंस को सबसे पहले चुना गया और वो SmackDown में बने रहे जबकि Raw ने बिग ई को चुना। इसके अलावा ऐज Raw में चले गए वहीं शार्लेट फ्लेयर और ड्रू मैकइंटायर जैसे टॉप सुपरस्टार्स SmackDown में आ गए। यह ड्राफ्ट अब तक रोचक रहा है। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)Raw में बचे हुए रोस्टर की किस्मत तय होगी। ड्राफ्ट 2021 में WWE ज्यादा से ज्यादा सुपरस्टार्स को इस्तेमाल करना चाहेगा। हालांकि, कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें ड्राफ्ट में शायद ही शामिल किया जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनका नाम शायद ड्राफ्ट 2021 में नहीं आ पाएगा।4- WWE सुपरस्टार टाइटस ओ'नील View this post on Instagram A post shared by Titus Oneil (@titusoneilwwe)टाइटस ओ'नील काफी सालों से WWE का हिस्सा बने हुए हैं और वो लगातार बैकस्टेज WWE के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने लड़ना कम कर दिया है। अब वो WWE के लिए चैरिटी वर्क करते हुए दिखाई देते हैं। टाइटस ओ'नील ने अपना अंतिम मैच नवंबर 2020 में लड़ा था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें अब लड़ने में रुचि नहीं है। साथ ही WWE भी उन्हें रिंग में इस्तेमाल करना पसंद नहीं करता है।टाइटस ओ'नील पिछले साल Raw ब्रांड का हिस्सा थे और कभी-कभी मेन इवेंट शो पर भी नजर आते थे। हालांकि, 2021 में उन्होंने एक मैच नहीं लड़ा है और ऐसे में कोई भी ब्रांड एक नाम अधिक जोड़कर जगह नहीं भरना चाहेगा। इसकी जगह किसी मौजूदा सुपरस्टार को मौका दिया जाना चाहिए क्योंकि यह एक बेहतर विकल्प रहेगा। टाइटस ओ'नील के लिए अब ड्राफ्ट 2021 में जगह बनाना काफी ज्यादा मुश्किल रहने वाला है।