WWE के 5 मौजूदा सुपरस्टार्स जिनके इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं

WWE में कुछ सुपरस्टार्स के मिलियन्स में फॉलोअर्स हैं
WWE में कुछ सुपरस्टार्स के मिलियन्स में फॉलोअर्स हैं

WWE को पूरी दुनिया में देखा और पसंद किया जाता है। प्रशंसकों के अलग-अलग पसंदीदा सुपरस्टार्स रहते हैं। कई लोग अपने पसंदीदा सुपरस्टार्स के निजी जीवन से जुड़ा रहना और उसके बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया एक बेहतर विकल्प है। WWE में लगभग हर एक सुपरस्टार का अलग-अलग सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर एकाउंट है।

इंस्टाग्राम एक प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। WWE के इंस्टाग्राम पर लगभग 25.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। कई सारे प्रशंसक सुपरस्टार्स को फॉलो करना पसंद करते हैं। कुछ WWE सुपरस्टार्स इंस्टाग्राम पर WWE और अपने निजी जीवन से जुड़ी तस्वीरें डालते हैं वहीं कुछ सुपरस्टार्स इंस्टाग्राम पर उतने एक्टिव नहीं रहते हैं।

WWE में इस समय कई WWE सुपरस्टार्स हैं जिनके इंस्टाग्राम पर मिलियन्स में फॉलोअर्स हैं। कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 मौजूदा सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

5- WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स (5.2 मिलियन फॉलोअर्स)

साशा बैंक्स को मौजूदा समय में WWE की सबसे बड़ी विमेंस सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। इस सुपरस्टार ने WWE में डेब्यू के बाद से ही लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। बैंक्स के पास अच्छा कैरेक्टर और जबरदस्त प्रोमो स्किल्स है। इसके साथ ही उनके मैच भी काफी ज्यादा रोचक रहते हैं और इसी वजह से बैंक्स को WWE में सफलता मिली है। बैंक्स बच्चों के बीच काफी फेमस हैं और उन्हें पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है।

साशा बैंक्स अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस सुपरस्टार के इंस्टाग्राम पर 5.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने 3876 लोगों को फॉलो किया है। साशा बैंक्स लगातार इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इस सुपरस्टार ने अब तक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 3012 पोस्ट डाली हैं। साशा बैंक्स के फॉलोअर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं और वो कई बड़े सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ सकती हैं।

4- बैकी लिंच (5.2 मिलियन फॉलोअर्स)

बैकी लिंच के पास इस समय SmackDown विमेंस चैंपियनशिप है। इस सुपरस्टार को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है और इसी वजह से उनके सोशल मीडिया हैंडल्स पर मिलियन्स में फॉलोअर्स हैं। बैकी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर तस्वीरें और वीडियोस पोस्ट करती रहती हैं।

बैकी के 5.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस सुपरस्टार ने इंस्टाग्राम पर 1603 पोस्ट्स डाली दी हैं। बैकी लिंच की अंतिम पोस्ट पर 3 लाख 40 हजार लाइक्स आए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लिंच को सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इसी कारण लिंच के फॉलोअर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

3- रोमन रेंस (5.3 मिलियन फॉलोअर्स)

रोमन रेंस को WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जाता है। उन्होंने WWE में रहते हुए काफी नाम कमाया है और इस समय उनके पास यूनिवर्सल चैंपियनशिप मौजूद है। इस सुपरस्टार को पूरी दुनिया में देखा और पसंद किया जाता है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उनके ढेरों फॉलोअर्स हैं।

रोमन रेंस के इंस्टाग्राम पर लगभग 5.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उन्होंने 195 लोगों को फॉलो किया हुआ है। आपको बता दें की रेंस ने इंस्टाग्राम पर अब तक सिर्फ 153 पोस्ट डाली हैं और इतनी कम पोस्ट्स में भी वो ढेरों फॉलोअर्स पाने में सफल रहे हैं। पिछले कुछ समय में उनके फॉलोअर्स काफी तेजी से बढ़े हैं। उनकी अंतिम पोस्ट पर 5 लाख से ऊपर लाइक्स थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस उन्हें काफी पसंद पसंद करते हैं।

2- एलेक्सा ब्लिस (5.4 मिलियन फॉलोअर्स)

एलेक्सा ब्लिस के इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोअर्स हैं और वो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। WWE में डेब्यू के बाद से ही उनके सोशल मीडिया एकाउंट्स पर प्रशंसकों की संख्या बढ़ गई है। इस सुपरस्टार के इंस्टाग्राम पर 5.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो 361 लोगों को फॉलो करती हैं।

एलेक्सा ब्लिस ने इस सोशल मीडिया वेबसाइट पर अब तक 3142 पोस्ट डाली हैं। वो लगातार इंस्टाग्राम पर स्टोरीज और फोटोस डालती रहती हैं। इसी वजह से ब्लिस के फॉलोअर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वो काफी जल्दी अन्य WWE सुपरस्टार्स को भी पीछे छोड़ सकती हैं।

1- रैंडी ऑर्टन (6.1 मिलियन फॉलोअर्स)

रैंडी ऑर्टन को WWE के दिग्गज रेसलर्स में से एक माना जा सकता है। इस सुपरस्टार को WWE में काम करते हुए काफी समय हो गया है और उन्हें जबरदस्त सफलता मिली है। ऑर्टन ने ढेरों टाइटल्स जीते हैं और वो इस समय Raw टैग टीम चैंपियन के रूप में काफी ज्यादा प्रभावित कर रहे हैं।

रैंडी ऑर्टन के इंस्टाग्राम पर 6.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वो 392 लोगों को फॉलो करते हैं। इस दिग्गज ने इंस्टाग्राम पर 323 पोस्ट डाली हैं। उनकी एक पोस्ट पर औसतन 3 लाख लाइक्स आ जाते हैं। वो इंस्टाग्राम पर उतना एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन समय-समय पर तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं।

Quick Links