WWE को पूरी दुनिया में देखा और पसंद किया जाता है। प्रशंसकों के अलग-अलग पसंदीदा सुपरस्टार्स रहते हैं। कई लोग अपने पसंदीदा सुपरस्टार्स के निजी जीवन से जुड़ा रहना और उसके बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया एक बेहतर विकल्प है। WWE में लगभग हर एक सुपरस्टार का अलग-अलग सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर एकाउंट है।इंस्टाग्राम एक प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। WWE के इंस्टाग्राम पर लगभग 25.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। कई सारे प्रशंसक सुपरस्टार्स को फॉलो करना पसंद करते हैं। कुछ WWE सुपरस्टार्स इंस्टाग्राम पर WWE और अपने निजी जीवन से जुड़ी तस्वीरें डालते हैं वहीं कुछ सुपरस्टार्स इंस्टाग्राम पर उतने एक्टिव नहीं रहते हैं। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)WWE में इस समय कई WWE सुपरस्टार्स हैं जिनके इंस्टाग्राम पर मिलियन्स में फॉलोअर्स हैं। कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 मौजूदा सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।5- WWE सुपरस्टार साशा बैंक्स (5.2 मिलियन फॉलोअर्स) View this post on Instagram A post shared by Mercedes Varnado (@sashabankswwe)साशा बैंक्स को मौजूदा समय में WWE की सबसे बड़ी विमेंस सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। इस सुपरस्टार ने WWE में डेब्यू के बाद से ही लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। बैंक्स के पास अच्छा कैरेक्टर और जबरदस्त प्रोमो स्किल्स है। इसके साथ ही उनके मैच भी काफी ज्यादा रोचक रहते हैं और इसी वजह से बैंक्स को WWE में सफलता मिली है। बैंक्स बच्चों के बीच काफी फेमस हैं और उन्हें पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है।साशा बैंक्स अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर काफी एक्टिव रहती हैं। इस सुपरस्टार के इंस्टाग्राम पर 5.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने 3876 लोगों को फॉलो किया है। साशा बैंक्स लगातार इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इस सुपरस्टार ने अब तक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 3012 पोस्ट डाली हैं। साशा बैंक्स के फॉलोअर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं और वो कई बड़े सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ सकती हैं।