WWE में काफी सारे सुपरस्टार्स काम करते हैं। एक ही समय पर सभी सुपरस्टार्स को पुश देना मुश्किल है। WWE कुछ चुनिंदा सुपरस्टार्स को बढ़िया तरह से बुक करता है वहीं अन्य स्टार्स को समय-समय पर बढ़िया बुकिंग मिलती है। अगर किसी सुपरस्टार को WWE में बड़ा नाम बनाना है तो उन्हें WWE मैनेजमेंट का दिल जीतना होता है।इसके बाद उनके लिए सफलता हासिल करना आसान हो जाता है। WWE में इस समय कई सारे सुपरस्टार्स को बढ़िया तरह से बुकिंग मिल रही है। साथ ही कुछ बड़े स्टार्स को संघर्ष भी करना पड़ रहा है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो मौजूदा समय में सबसे ज्यादा संघर्ष कर रहे हैं।5- WWE के पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन रिकोशे View this post on Instagram A post shared by Ricochet (@kingricochet)रिकोशे को WWE के सबसे टैलेंटेड सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। इस सुपरस्टार के पास जबरदस्त बॉडी और बढ़िया लुक है। वो लगातार अच्छे मैच देना जाते हैं और उनके हाई-फ्लाइंग मूव्स हमेशा देखने लायक रहते हैं। वो छोटे साइज के सुपरस्टार हैं और इसी वजह से WWE उन्हें नजरअंदाज कर देता है। WWE उन्हें काफी बढ़िया तरह से बुक कर सकता है।फैंस को रिकोशे काफी पसंद है और वो आसानी से फैंस का ध्यान खींचने में सफल रहते हैं। इस सुपरस्टार को मेन रोस्टर पर डेब्यू करने के बाद काफी समय तक बढ़िया तरह से बुकिंग मिली और उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप पर कब्जा किया। इसके अलावा उन्हें बड़े इवेंट में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ WWE टाइटल मैच भी मिला। View this post on Instagram A post shared by Ricochet (@kingricochet)लग रहा था कि इस सुपरस्टार के लिए सफलता की राह आसान हो जाएगी। हालांकि, ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला और वो जॉबर बन गए। वो काफी समय से लगातार संघर्ष कर रहे हैं और देखकर लग रहा है कि अब शायद ही उन्हें फिर कभी बढ़िया पुश मिलेगा। रिकोशे को कुछ समय पहले SmackDown में ड्राफ्ट किया गया है और यहां पर उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल सकती है। हालांकि, इसके चांस काफी कम रहेंगे।