सैथ रॉलिंस के बारे में 5 ऐसी बातें जो आपको शायद ही पता होंगी

अथॉरिटी के साथ सैथ

पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट और पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन सैथ रॉलिंस की जिंदगी भी बढ़िया है। सैथ पहले ऐसे रेसलर हैं जो अपना बैंक बैलेंस बनाकर चलते हैं, साथ ही वह उन रेसलरों में आते हैं जिन्होंने ROH और WWE का ख़िताब जीता है, सैथ ने कई ऐसे कारनामे किए जो बहुत कम ही लोग जानते हैं। सैथ का करैक्टर ऐसी ही तमाम विविधताओं से भरा है, जिसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं। WWE के इस सुपरस्टार के बारे बहुत सी ऐतिहासिक बातें हैं जो बहुत ही कम लोग जानते हैं। आपको हम आज ऐसी ही पांच बातों से रूबरू करायेंगे जिन्हें आप आजतक नही जानते थे:

#1 लगभग WWE से निकाल दिए गये थे

जब पहली बार वह WWE में आये थे, तो उन्हें ये लग रहा था कि वें अन्य के मुकाबले ज्यादा या बहुत ज्यादा विकसित थे। उनका ये अतिआत्मविश्वास था। उन्हें लगता था कि वह क्षण भर में मुख्य रोस्टर में पहुँच जायेंगे। उन्हें धैर्य और सुधार करने की जरूरत थी। ये वह चीज थी जिसे उनके कोच उन्हें लगातार सिखाने की कोशिश कर रहे थे। रोलिंस को नम्रता सीखने की जरूरत थी, क्यूंकि उनके साथ ये सबसे बड़ा मसला था। जिसकी वजह से वह हमेशा मैनेजमेंट में बुरे साबित होते थे। यहाँ तक जब उन्होंने FCW 15, FCW वर्ल्ड टाइटल और NXT का ख़िताब भी जीता था फिर भी उनमे सुधार की जरूरत थी। उनको हमेशा से जॉन लौरीनैतिस ने हर बार समझाया था, जिसमे उन्हें सुधार करने की जरूरत थी। जॉन हमेशा से उन्हें धैर्य और शांत बने रहने को कहते थे। उनके इसी मिजाज को एक समय तो WWE में उन्हें बाहर करने की भी चर्चा जोरों पर थी। वो तो भाग्य साथ दे गया और उन्होंने खुद को शांत बनाये रखने में सफलता हासिल की। इसके बाद वह काफी पॉजिटिव हो गये थे।

#2 वह आर्मेनियन हैं

सैथ रॉलिन्स

बोर्न कोल्बी लोपेज़, सैथ को उनके संस्कृति के बारे न तो जाना गया न कभी उन्हें इससे जोड़ा गया। वह एक से दूसरी जगह घूमते रहने वाले इंसान हैं, जो मिडिल वेस्ट का रहने वाला है। जब वह रेसलर बने तो उन्होंने अपना नाम टाइलर ब्लैक रखा जो एक शांत और थोड़ी बहुत भूरा था। जब वो थोड़ा और बड़े हुए तो लोग उनके बारे में जानने की कोशिश करने लगे। उनका नाम सुझाने के समय उन्हें स्पेनी भाषी माना गया, हालाँकि वह एक आर्मेनियन हैं। यदि वह हिस्पैनिक थे। तो WWE टीवी के माध्यम से उनके बारे में ये बताया क्यूँ नही। हालाँकि वह एक आर्मीनियाई हैं जिसकी वजह से WWE ने उनके बैकग्राउंड के बारे में कभी खुलासा नही किया। क्यूंकि WWE एक अमेरिकी कम्पनी है और अमेरिका मिडिल ईस्ट के देशों को पसंद नही करता है। WWE को इससे नुक्सान होता। आर्मेनिया एक देश है जो तुर्की के पास हैं जहाँ से ईरान, इराक और सीरिया भी काफी नजदीक हैं। ऐसे में अगर WWE सैथ का प्रचार करता तो अमेरिकी इससे नाराज होते, WWE निकट भविष्य में ऐसा कभी नही करना चाहेगा जिससे उसके बाज़ार पर कोई फर्क पड़े।

#3 उन्होंने रेसलिंग बहुत युवावस्था में शुरू की थी

युवा सैथ

सैथ ने अपने करियर की शुरुआत बहुत ही छोटी सी उम्र में कर दी थी, बिल्कुल सीएम पंक की तरह। वो जब 14 साल के थे तभी से अपने घर के पिछवाड़े आंगन में रेसलिंग सीखने लगे थे। कई सारे शो वह इस आंगन में आयोजित कर चुके थे। जब वह 16 के हुए थे तभी उन्होंने ये निर्णय कर लिया की वह प्रो रेसलिंग में ही अपना करियर बनायेंगे। कॉलेज से ज्यादा वो रेसलिंग में समय देते थे। उन्होंने उसी साल SCW ज्वाइन किया था। साल 2006 में रोलिंस ने रोसमेंट में आलस्टेट एरीना रेस्ल्मेनिया XXII में भाग लिया था। पहली बार इस रेस्ल्मेनिया में वो एक दर्शक की तरह शामिल हुए, लेकिन अगली बार वो खुद मुकाबले में उतर पड़े थे। सैथ ने बड़े ही सम्मान के साथ ROH से विदाई ली, जिसको देखते हुए वह बड़े हुए और बाद में वह उसके चैंपियन बने थे। ROH में वह बहुत पॉपुलर हो गये थे। बहुत ही युवा उम्र में ROH ने उन्हें लड़ने का मौका भी दिया था। जो उनके लिए काफी मददगार था। रोलिंस ने इस बात जिक्र भी किया था कि ROH की वजह से आज वो WWE में हैं। वह चुनिदा रेसलरों में से एक हैं WWE इतनी जल्दी इतना प्रसिद्ध हो गये थे। जो बहुत सारे पुराने लोगों के होने के बावजूद भी वो कम्पनी के लिए काम कर रहे हैं।

#4 एकमात्र NXT,FCW और WWE चैंपियन

NXT टाइटल के साथ सैथ

सैथ को हम लोग अभी NXT चैंपियन के तौर पर जानते आयें हैं, जो उनके लिए ऐतिहासिक जीत थी। एक साल पहले रोलिंस ने FCW जीता है जहाँ WWE अपने आने वाले टैलेंट को तरासने का काम करता है। रोलिंस ने मुख्य रोस्टर में खेलते हुए NXT चैंपियन का खिताब जीता था। वह बिग E से हार गये थे जिसके बाद उन्होंने यहाँ वहां NXT की तैयारी करते हुए गुजारे। पिछले साल रोलिंस ने WWE का वर्ल्ड हैवीवेट जीतकर अपना बैंक बैलेंस बढ़ा लिया। रोलिंस पहले ऐसे पहले रेसलर हैं जो NXT,WWE वर्ल्ड हैवीवेट और FCW का ख़िताब जीत चुके हैं। वह एक मात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो NXT जीतने से पहले MITB जीत चुके है। उन्होंने अभी तक इतिहास रचा है, जो वो आगे भी रचते रहेंगे।

#5 WWE से पहले जब सैथ लगभग TNA से जुड़ ही गये थे

सैथ TNA जाने वाले थे

सेथ रोलिंस अभी अपने WWE के करियर का मजा ले रहे हैं। ऊपर हम उनके NXT,FCW और WWE वर्ल्ड हैवीवेट ख़िताब जीतने की कहानी बता चुके हैं। हालाँकि वो WWE टैग टीम के पूर्व और पूर्व यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन हैं। सब मिलाकर वह इस समय WWE के बेहतरीन सुपरस्तर और सफलतम रेसलर हैं। अब हम आपको बताते हैं की कैसे वो TNA से लगभग जुड़ने के बावजूद भी WWE में आ गये। सैथ हमेशा से WWE में खेलना चाहते थे। ऐसा हुआ जब वो TNA से जुड़ने वाले थे तभी उन्हें WWE में खेलने का मौका मिला और उन्होंने इस मौके को हाथ से नही जाने दिया और तुरंत WWE में आ गये। द शील्ड और अभी कोई ऐसी स्टोरीलाइन उनके साथ कभी नही घटित हुई थी। ये अनोखी चीज थी जिसके बारे में हमे सोचना चाहिए! लेखक -जोए बर्गेट अनुवादक- मनोज तिवारी