सैथ रॉलिन्स से जुड़ी 5 बातें जिन्हें शायद आप न जानते हों

sethhhh-1442714054-800

WWE के पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन, सैथ रॉलिन्स ने यहां पर पहुंचने के लिए काफी सफर तय किया है। वो रैसलमेनिया पर मनी इन द बैंक ब्रीफ़केस कैश इन करने वाले पहले व्यक्ति हैं तो वहीं चुनिंदा लोगों में शामिल हैं जिन्होंने ROH और WWE चैंपिनशिप जीता है। रॉलिन्स ने यहां पर पहुंचने के लिए जो संगर्ष किया है उसके बारे में सभी को जानकारी नहीं है। इसके अलावा उनसे जुड़े और भी कई तथ्य हैं जिनके बारे में दर्शकों को ज्यादा जानकारी नहीं है। यहां पर हम सैथ रॉलिन्स से जुड़ी 5 बातें आपको बताएंगे जिसके बारे में ज्यादा दर्शकों को पता नहीं है:


#1 वो WWE से निकाला जाने वाले थे

जब WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिन्स को पहली बार काम पर रखा गया तब डेवलपमेंटल में ऐसा लगा कि वो बाकी स्टार्स की तरह ही अच्छा काम करेंगे। इसलिए उन्हें शुरू से लगने लगा कि उन्हें मुख्य रोस्टर में होना चाहिए। वहां पर उन्हें सीखते रहना चाहिए था और साथ ही साथ संयम बरतने की ज़रूरत थी। WWE के कोच का भी यही मानना था। रॉलिन्स के अंदर विनम्रता की कमी थी और इस वजह से वो कई दफे मुश्किलों में भी फंसे। उन्होंने FCW में बड़े ख़िताब जीते, FCW वर्ल्ड टाइटल जीता और फिर NXT चैंपिनशिप भी अपने नाम की। इसके बाद उन्हें लगा कि वो मुख्य रॉस्टर में जा सकते हैं। इसके बाद रॉलिन्स अपना संयम खो बैठे और WWE उन्हें निकालने तक विचार कर चुकी थी। शुक्र है ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया।

#2 वो अर्मेनियाई हैं

sethrollinsnxttitle-1442712833-800

जन्म से कॉलबी लोपेज़ रहे, सैथ रॉलिन्स कभी भी अपनी संस्कृति से नहीं जुड़े। वो वहां के ऐसे व्यक्ति थे जो मिड वेस्ट से आएं थे। रैसलिंग के साथ साथ उन्होंने टाइलर ब्लैक का नाम भी अपना लिया। जैसे जैसे उनकी ख्याति बढ़ी लोग उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने लगे। तब पता चला कि वो अर्मेनियाई वासी हैं। WWE अमेरिकन कंपनी है और इसी वजह से टीवी पर सैथ रॉलिन्स का अर्मेनियाई रूप सभी के सामने लेकर नहीं आते। अमेरिकन मिडिल ईस्ट के लोगों को ज्यादा पसंद नहीं करते और इसलिए सैथ रॉलिन्स के इस तथ्य को ज्यादा उजागर नहीं किया गया। आर्मेनिया तुर्की के पास एक छोटा सा देश है और वो सीरिया, इराक और ईरान से ज्यादा दूर नहीं है।

#3 उन्होंने युवावस्था में काम शुरू किया

sethrollinsroh-1442714305-800

रॉलिन्स ने काफी छोटी उम्र में रैसलिंग करनी शुरू कर दि थी। उनकी कहानी पंक जैसे ही थी। पारिवारिक समस्या छोड़कर वो काफी बैकयार्ड रैसलिंग किया करते थे। बिना टट्रेनिंग के उन्होनें 14 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया। 16 साल की उम्र में उन्होंने प्रो रैसलिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया। उन्होंने कॉलेज जाने के बदले रैसलिंग में ज्यादा ध्यान देने का फैसला किया। अगले साल वो SCW से जुड़ गए और फिर 2006 में हुए रैसलमेनिया भी देखने आएं थे। वहां उन्होंने कसम खा ली कि वो दर्शक के रूप में उनका आखरी रैसलमेनिया होगा। उसके बाद वो ROH से जुड़ गए जहां से उनकी लोकप्रियता बढ़ते गयी।

#4 एकमात्र NXT, FCW, और WWE वर्ल्ड चैंपियन

wwe-night-of-champions-2015-seth-rollins-1442728585-800 सभी जानते हैं कि सैथ रॉलिन्स पहले NXT चैंपियन थे लेकिन इसके अलावा भी उनके नाम एक उपलब्धि है जिसकी बराबरी शायद ही कोई और कर पाएं। जब WWE टैलेन्ट की ट्रेनिंग के लिए FCW का इस्तेमाल किया करती थी तब वो FCW वर्ल्ड चैंपियन बने। फिर मुख्य रॉस्टर में आने के बाद उन्होंने MITB ब्रीफ़केस कैश इन करते हुए WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपिनशिप जीती। इसके बाद सैथ रॉलिन्स रैसलिंग इतिहास के एकमात्र स्टार बन गए जिन्होंने FCW, NXT और WWE चैंपिनशिप जीती हो।

#5 WWE के पहले TNA से जुड़ सकते थे

sethrollinstna-1442713485-800

जैसा हमने पिछली स्लाइड में बताया सैथ रॉलिन्स पूर्व FCW, NXT और WWE चैंपियन हैं। इसके अलावा वो टैग टीम चैंपिनशिप, यूनाइटेड स्टेट्स चैंपिनशिप भी जीत चुके हैं। इसलिए ये कहने में कोई दिक्कत नहीं कि वो एक कामयाब WWE रैसलर हैं। लेकिन एक समय पर उनका WWE करियर शुरू ही नहीं होता। उन्हें TNA के प्रेजिडेंट डिक्सी कार्टर ने अपने साथ काम पर रखा। रॉलिन्स ने बताया कि वो TNA में जा सकते थे लेकिन उनका लक्ष्य WWE पर था। इसलिए WWE द्वारा मौका मिलने पर वो WWE का हिस्सा बन गए।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now