Create

WWE Extreme Rules: 5 सुपरस्टार्स जो नए लुक के साथ वापसी कर सकते हैं

Ankit
इस हफ्ते WWE Extreme Rules पीपीवी होने वाला है जिसमें कई सारे मैच है
इस हफ्ते WWE Extreme Rules पीपीवी होने वाला है जिसमें कई सारे मैच है

WWE से इस वक्त कई सारे पूर्व चैंपियन बाहर है और उनके लिए स्टोरीलाइन तैयार की जी रहा है। अब WWE का अगला बड़ा पीपीवी एक्सट्रीम रूल्स ( Extreme Rules) होने वाला है जिसमें कई सारे हाई वोल्टेज मुकाबले बुक किए गए हैं जबकि चैंपियनशिप मैच भी कार्ड में शामिल है । WWE एक्सट्रीम रूल्स ( Extreme Rules) पीपीवी 26 सितंबर को लाइव आएगा जिसका प्रसारण भारत में 27 सितंबर की सुबह होगा।

इस पूरे पीपीवी में छह मैच बुक है जबकि पांच मुकाबले चैंपियनशिप के है। हालांकि कुछ मुकाबलों में कई तरह की शर्त भी जोड़ी जा सकती है। ऐसे में इस पीपीवी को और खास बनाने के लिए WWE कई सारे पूर्व चैंपियंस की वापसी करवा सकता है। इन चैंपियंस को नए लुक और अलग किरदार भी दिया जा सकता है। तो चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि किन किन सुपरस्टार की वापसी हो सकती है।

Can’t wait for Roman Reigns vs. Demon Finn Bálor at #ExtremeRules. 🔥 #SmackDown https://t.co/Cb9CAJ6R8G

5- WWE की पूर्व चैंपियन साशा बैंक्स

WWE ने पूर्व विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स का मैच SmackDown विमेंस टाइटल के लिए बियांका ब्लेयर के खिलाफ SummerSlam में बुक किया हुआ था लेकिन अंतिम पलों में उन्होंने अपना नाम वापस लिया। जिसके बाद बैकी लिंच की वापसी हुई और उन्होंने टाइटल को जीता लिया।

इस समय बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच फिउड चल रही है, लेकिन दोनों सुपरस्टार्स के लिए क्लीन लॉस नुकसानदायक हो सकती है। इसी वजह से यह ही सही रहेगा अगर साशा बैंक्स इस मैच के दौरान वापसी करती हैं तो WWE दोनों सुपरस्टार्स को सेव कर सकती हैं। इसी के साथ फ्यूचर में बैकी vs बैंक्स के बीच स्टोरीलाइन की शुरुआत भी हो सकती है।

4- WWE सुपरस्टार कीथ ली

WWE Extreme Rules 2021 में पूर्व NXT चैंपियन कीथ ली की वापसी हो सकती है। कीथ ली ने Money In The Bank की अगली रात वापसी की थी और बॉबी लैश्ले के खिलाफ मैच लड़ा था। अब कीथ ली को WWE नए रूप में फैंस के सामने पेश कर सकती है। कीथ ली को एक मॉन्स्टर बनाया जा सकता है जिससे एक हील किरदार उन्हें मिल जाएगा और स्टोरीलाइन भी। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

4- WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी

The Way helped me get to that next level as a performer. I can’t thank the people I was surrounded by enough. If you got lost in reality with what we gave you then we did our job❤️. Now on to that next level 👐🏼. Also Papa John Thank you✋🏼@JohnnyGargano https://t.co/sJvfShCRcn

ऑस्टिन थ्योरी का Raw में सबसे पहले जैलिना वेगा के साथ देखा गया था। जिसके बाद उन्होंने सैथ रॉलिंस की टीम को ज्वाइन किया था। हालांकि कुछ हफ्तों बाद उन्हें NXT में भेज दिया गया था। कई बार ऑस्टिन बोल चुके हैं कि अब उनका 2.0 रूप देखने को मिल सकता है। अब कयास लगाया जा रहा है कि WWE Exterme Rules में उनकी वापसी हो सकती है।

2- WWE सुपरस्टार इलायस

WWE में इलायस को कुछ हफ्ते पहले देखा गया था। अभी तक इलायस को सिंगर के रूप में देखा है। हालांकि अब इलायस को WWE नया लुक दे सकती है। इलायस ने जबसे डेब्यू किया है तभी से वो अपने गिटार के साथ दिखे हैं। अब WWE Exterme Rules में उनकी वापसी किसी चैंपियनशिप मैच में हो सकती है जिससे उनको स्टोरीलाइन मिल सकती है। उन्होंने नए किरदार की ओर इशारा किया था और फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

1- WWE की पूर्व चैंपियन असुका

60 days without Asuka on TV😥It's impossible not to miss her even rewatching more matches than usual. https://t.co/hZ0vm1bDig

WWE में असुका की वापसी हो सकती हैं और वो फिर से चैंपियनशिप की पिक्चर में दिख सकती हैं। असुका WWE में बड़ी सुपरस्टार में से एक हैं और उन्हें अपने मौका इंतजार है। उम्मीद की जा सकती है कि वो WWE Extreme Rules में Raw विमेंस चैंपियनशिप (शार्लेट फ्लेयर या एलेक्सा ब्लिस) को चैलेंज कर सकती हैं। असुका काफी समय से WWE टीवी पर नजर भी नहीं आई हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Be the first one to comment