द बिग शो – 500 पाउंड्स

द बिग शो जिनका असली नाम पॉल वाइट है वो साल 1999 से WWE का हिस्सा हैं। 7 फ़ीट लम्बे इस रैसलर को "वर्ल्डस लार्जेस्ट एथेलीट" भी कहा जाता है। 46 वर्षीय इस रैसलर का वजन 500 पाउंड्स है और वो आज भी WWE में काम करते हैं। WWE से जुड़ने के पहले वो WCW में द जाएंट के नाम से काम किया करते थे।
द बिग शो, विंस मैकमैहन के सबसे निष्ठावान रैसलर्स में से एक हैं। सालों से वो इस प्रोमोशन का हिस्सा हैं और उन्होंने कई नए स्टार्स को आगे पुश दिया है। WWE के साथ साथ बिग शो ECW में भी काम कर चुके हैं। बिग शो सात बार के वर्ल्ड चैंपियन और दो बार के WCW चैंपियन भी रह चुके हैं। बिग शो एकमात्र रैसलर हैं जो WCW, WWE, वर्ल्ड हैवीवेट और ECW वर्ल्ड टाइटल जीत चुके हैं।
अकीबोनो – 514 पाउंड्स

अकीबोनो जिन्हें चाडविक हाहेओ के नाम से भी जाना जाता है वो एक सूमो रैसलर भी हैं। 49 वर्षीय इस रैसलर की हाइट 6 फ़ीट 8 इंच है और उनका वजन 514 पाउंड्स है। रैसलिंग के साथ साथ अकीबोनो ने सूमो रैसलिंग की दुनिया मे भी ढेरों उपलब्धियां हासिल की। ऐसा करने वाले वो पहले गैर-जापानी रैसलर थे।
सूमो रैसलिंग से संन्यास लेने के बाद 31 मार्च 2005 को WWE के स्मैकडाउन में अकीबोनो ने बिग शो की चुनौती का सामना देते हुए अपना डेब्यू किया। रैसलमेनिया 21 में अकीबोनो ने बिग को पूरी तरह रिंग के बाहर फेंकते हुए उनके खिलाफ जीत दर्ज की। इसके बाद वो जापानी रैसलिंग प्रोमोशन का हिस्सा बन गए।