WWE और प्रोफेशनल रेसलिंग में हर सुपरस्टार सफलता हासिल करना चाहता है। हालांकि, सुपरस्टार्स को सालों तक मेहनत करनी पड़ती है और इसके बाद उन्हें जबरदस्त तरीके से सफलता मिलती है। कई सारे सुपरस्टार्स सालों तक काम करते हैं वहीं कुछ सुपरस्टार्स का करियर जल्दी खत्म हो जाता है।कई बार कुछ WWE सुपरस्टार्स और दिग्गजों के निधन की खबरें आती हैं। इस दौरान अगर किसी सुपरस्टार की कम उम्र में मृत्यु होती है तो यह सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात रहती है। हाल ही में WCW दिग्गज डेफ्नी का 46 साल की उम्र में निधन हो गया। WWE में रेसलर्स 50-55 साल की उम्र तक रेसलिंग करते हैं।WWE is saddened to learn that Shannon "Daffney" Spruill passed away at the age of 46.WWE extends its condolences to Spruill’s family, friends and fans. https://t.co/eAflHXKYlT— WWE (@WWE) September 2, 2021उस हिसाब से देखा जाए तो डेफ्नी काफी कम उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चली गई हैं। हालांकि, यह पहले मौका नहीं है जब किसी WWE सुपरस्टार का कम उम्र में निधन हुआ हो। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने काफी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।5- WWE के पूर्व सुपरस्टार ल्यूक हार्पर/ब्रोडी ली (41 साल की उम्र)Rip to one of the best man in AEW Brodie Lee he was one of my fav in AEW in dark order no matter what this dude carried that show with Great matches I've seen @ThisBrodieLee pic.twitter.com/eeibGu44mU— Seth Rollins (@ChampOfVisions) September 1, 2021ल्यूक हार्पर ने WWE में वायट फैमिली की वजह से काफी ज्यादा नाम कमाया था। उन्होंने WWE में सालों तक काम किया और वो ज्यादातर समय ब्रे वायट के साथ नजर आए थे। हार्पर ने इस दौरान WWE में दो बार टैग टीम टाइटल्स जीते थे। इसके अलावा उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया था। हार्पर को 2019 के अंत में WWE ने रिलीज करने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने ब्रोडी ली नाम से AEW में डेब्यू किया और वो यहां डार्क ऑर्डर के लीडर बन गए।उन्होंने AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच भी लड़ा और वो बाद में TNT चैंपियन बनने में भी सफल हो गए थे। लग रहा था कि इस सुपरस्टार को आखिर टॉप पर आने का मौका मिलेगा। हालांकि, 2020 के अंत में उनसे जुड़ी एक निराशाजनक चीज़ सामने आई। दिसंबर 2020 में ब्रोडी ली का निधन हो गया। उनकी उम्र सिर्फ 41 साल थी और वो कई और सालों तक रेसलिंग कर सकते थे। कई सारे प्रशंसक इस बात को जानकर काफी निराश थे। WWE और AEW दोनों ने ही ब्रोडी ली को ट्रिब्यूट दिया था।