सभी रेसलर्स में सम्मानित 5 रेसलर्स

the-rock-1447389855-800

हम पिछले 36 सालों से रेसलिंग प्रशंसक के रूप में बेहद खुश रहे हैं उसका कारण हैं पेशेवर रेसलर्स। हालाँकि उन रेसलर्स को दूसरे रेसलर्स को पीटने के पैसे दिए जाते हैं लेकिन हमारे लिए तो ये मनोरंजन का साधन है। WWE में प्रतियोगता बहुत हैं। कई रेसलर्स आएं और कई रेसलर्स गए। कइयों को हम भूल भी चुके हैं। लेकिन कुछ रेसलर्स ऐसे हैं जो लेजेंड बने और जिन्हें हम कभी भूल नहीं सके। उन्होंने बस अपने प्रशंसकों के दिल में जगह नहीं बनायीं बल्कि विरोधी रेसलर्स का सम्मान भी हासिल किया। तो ऐसे कौनसे रेसलर्स हैं जिनके लिए हमारे दिल में जगह हैं? इस आर्टिकल में ऐसे ही 5 रेसलर्स के बारे में बात करते हैं जो सबसे ज्यादा सम्मानित हैं: #1 ड्वेन जॉनसन 'द रॉक' अगर हल्क हॉगन जनरेशन X के रोल मॉडल हैं तो द रॉक जनरेशन Y के रोल मॉडल हैं। वें अच्छे रेसलर के साथ साथ दर्शकों के चहीते भी हैं। जब भी वें स्टेज पर आते तो सभी उनके दीवाने हो जाते थे। आठ WWE चैंपियनशिप, पांच WWE टैग टीम चैंपियनशिप और दो इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप जीतने के बाद उनकी वाहवाही होने लगी। वें इतने लोकप्रिय थे कि उनसे जुडी हर चीज़ एक बच्चे के लिए मूल्यवान वस्तु थी। उनकी कही एक-एक बात सुसमाचार सच्चाई मानी जाती थी। औसत अमेरिकी लड़का उनके तरह बनाना चाहता था। WWE के आइकॉन रेसलर्स जैसे हल्क हॉगन, जॉन सीना और डायमंड डलास, इस कैनेडियन खिलाडी के कायल थे। सब इन्हें एक महान रेसलर मानते हैं। इसमें कोई अचम्भा नहीं हुआ जब उनकी आत्मकथा- द रॉक सेस लोगों में हाथों हाथ बिकी। पब्लिश होने के बाद ये किताब साल 2002 में द न्यूयॉर्क टाइम्स की सबसे लोकप्रिय किताब बानी। इसके साथ ही जॉनसन एक अच्छे इंसान भी हैं, वें अपने प्रशंसकों के लिए हमेशा समय निकालते हैं। जॉनसन WWE इतिहास के सबसे बड़े और महान रेसलर थे और हमेशा रहेंगे। #2 हल्क हॉगन hogan-1447389685-800 माइकल जैक्सन, फ़्रेड्डी मर्क्युरी, स्टीव जॉब्स, रॉबर्ट डी नीरो और आर्यटोन सेन्ना जनरेशन X के कुछ नामचीन व्यक्ति हैं लेकिन 80 के दशक में हल्क हॉगन की तरह कोई लोकप्रिय नहीं हुआ। IGN ने जब उन्हें 80 के दशक में विश्व का सबसे प्रसिद्ध रेसलर बताया तो किसी को इसपर आपत्ति नहीं हुई। हॉगन के समय में आम अमेरिकी बच्चों के पास उनसे जुडी वास्तु मिलती थी। इसके अलावा वें हॉगन की कही सब बात मानते थे चाहे वो अनाज और सब्ज़ियाँ खाना ही क्यों ना हो। हॉगन के नाम छह WWE हैवीवेट चैंपियनशिप, दो लगातर रॉयलरम्बल और छह बार WCW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हैं। इसके अलावा इस लेजेंड ने कई लोगों को इस खेल का हिस्सा बनानी के लिए प्रोत्साहित किया। उनमें से कुछ जॉन सीना, एज, द मिज हैं। हालांकि WWE ने हॉगन से जुड़े कुछ टेप के विवाद के बाद उनसे किनारा कर लिया था, लेकिन इससे रेसलिंग की दुनिया में उनकी विरासत को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता, चाहे ये बात WWE स्वीकार करें या ना करे। #3 स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन stone-cold-1447389736-800 एटीट्युड एरा के पोस्टर बॉय 'स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन' के बिना लेजेंड की कोई भी सूचि अधूरी हैं। WWE के CEO विंस मैकमैन से उनके दुश्मनी के लिए वें हमेशा चर्चा में रहे। इसके अलावा वें दर्शकों को लुभाने में हमेशा कामयाब होते थे। स्टोन कोल्ड अब WWE के लेजेंड प्रोग्राम का हिस्सा हैं। उनके नाम छह WWE चैंपियनशिप, दो इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप, चार टैग टीम चैंपियनशिप और एक किंग ऑफ़ द रिंग का ख़िताब भी हैं। इस 50 वर्षीय रेसलर के पे पर व्यू मुकाबले में दर्शकों की भीड़ जुटाने की क़ाबलियत को WWE के विंस मैकमैहन ने सबसे कामयाब बिज़नस माना हैं। उनके साथी रेसलर्स जैसे जॉन सीना, सीएम पंक, रिक फ्लेयर उनकी हमेशा तारीफ़ करते हैं। #4 द अंडरटेकर undertaker-1447389772-800 रेसलिंग इतिहास में अपना नाम बनाने वाले टेक्सस के इस रेसलर का नाम हैं मार्क कैलावे उर्फ अंडरटेकर। सबसे लंबे दौर तक रेसलिंग करने वाले रेसलर हैं अंडरटेकर। WWE की कुछ ही स्टोरीलाइन ऐसी होंगी जिनमे अंडरटेकर शामिल ना हो। अपने भाई केन के साथ वें ब्रदर्स ऑफ़ डिस्ट्रक्शन के नाम से मशहूर हुए। अपने करियर में उन्होंने कई ख़िताब जीते जैसे आठ वर्ल्ड चैंपियनशिप, तीन वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, रॉयल रंबल इत्यादि। अपने एतिहासिक करियर में उनके नाम सबसे ज्यादा समरस्लैम, हैल इन ए सैल और सर्वाइवर सीरीज जीतने का रिकॉर्ड हैं। इसलिए वें WWE के सबसे ज्यादा लोकप्रिय हस्ती हैं। ट्रिपल एच, बिग शो और विंस मैकमैन जैसे लोग अंडरटेकर का बहुत सम्मान करते हैं। #5 रिक फ्लेयर ric-flair-1447389810-800 अगर आप WWE लेजेंड हैं तो आपके सम्मान में अमेरिकी राज्यों में आपको याद किया जायेगा। ऐसे ही एक रेसलर हैं रिक फ्लेयर। 70 के दशक में फ्लेयर करीब चार फ्रैंचाइज़ी से जुड़े रहे और उनके नाम 25 ख़िताब हैं। वो पहले रेसलर हैं जिन्हें हॉल ऑफ़ फेम में दो बार जगह मिली। पहली बार उनके खुद के प्रदर्शन के लिए तो दूसरी बार फोर हॉर्समेन का हिस्सा होने के लिए। द रॉक, स्टोन कोल्ड और अंडरटेकर के पहले वें पे पर व्यू की रेटिंग्स बढ़ाते थे। इससे सभी रेसलर्स उनका सम्मान करते थे। नोरफ़ॉल्क, वर्जीनिया, कोलंबिया और साउथ कैरोलिना में उनके सम्मान में एक दिन घोषित किया गया हैं। इसके अलावा उनके कमाल के प्रदर्शन के लिए उन्हें ग्रीनस्बोरो, नार्थ केरोलिना की चाबियाँ भी दी गयी हैं। लेखक: डैनी नाजरथ, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी