5 कारण कि क्यों फैंस अभी भी द अंडरटेकर से प्यार करते है

किसी न किसी समय अंडरटेकर रिटायर जरूर होंगे, डैडमैन जोकि हर साल रैसलमेनिया में एक्शन में आते है, वो 1990 से WWE से जुड़े हुए है। अंडरटेकर की लॉकर रूम में काफी इज्ज़त है और वो काफी अच्छे रैसलर भी है, जोकि उम्र के साथ और भी बेहतर ही हुए है। उन्होंने हमेशा ही फैंस को खुश ही किया है। 51 साल के होने जाने के बावजूद उनका प्रदर्शन अव्वल दर्जे का होता है और उन्हें अभी रिंग में हराना काफी मुश्किल होता है। जब समय आएगा, तो वो अपना आखिरी मैच भी लड़ेंगे और उसी के साथ WWE के इतिहास का एक अध्याय भी खत्म हो जाएगा। यह एक ऐसा अध्याय होगा, जिसे की कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता। एटिट्यूड एरा और रूथलैस एग्रेशन एरा दोनों ही अपने अंतिम दौर में है और अंडरटेकर के साथ यह दौर खत्म हो जाएगा। आइये नज़र डालते है 5 कारण पर, जिसकी वजह से फैंस अभी भी अंडरटेकर से प्यार करते है। 1- अंधेरे से पहचान undertaker-28024582-620x400-1476399415-800 अंडरटेकर की पहचान अंधेरा भी है, जिसे कि फैंस काफी पसंद करते है। उनका रिंग में आने का म्यूजिक, ब्लैक कॉस्टयूम और आग आर धुआ, यह सब अंडरटेकर को इस प्लेनिट का सबसे एविल मैन बनाती है। इस किरदार के बावजूद वो अबतक के सबसे पोपुलर बेबीफेस बने हुए है। वो इस कंपनी में कई एरा तक रहे है, लेकिन उन्होंने हर हालात में खुद को काफी अच्छे से ढाला है। 2- स्ट्रीक undertaker-brock-lesnar-1476399358-800 ब्रॉक लैसनर द्वारा अंडरटेकर की 21 साल पुरानी स्ट्रीक तोड़ने से पहले यह स्ट्रीक WWE के इतिहास की सबसे यादगार स्ट्रीक थी। ब्रॉक लैसनर ने यह बात खुद मानी है कि वो 21 साल पुरानी स्ट्रीक को नहीं तोड़ना चाहते थे। रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बने है, लेकिन रैसलमेनिया जैसे बड़े स्टेज पर डैडमैन को गिरा पाना, हर किसी के बस की बात नहीं है। रैंडी ऑर्टन, ट्रिपल एच, सीएम पंक, ब्रे वायट और शॉन माइकल्स वो नहीं कर पाए, जोकि लैसनर ने किया। 3- ब्रदर kane-and-undertaker-1476399450-800 प्रोफेशनल रैसलिंग में अब तक की सबसे बड़िया स्टोरी जो बताई गई है, वो अंडरटेकर और उनके भाई केन की है। स्टोरीलाइन ज़्यादातर स्क्रिप्ट राइटर्स ही लिखते है और उन्हें रिंग में अमल में लाया जाता है। इस केस में पॉल बैरर की मदद से इनकी कहानी लिखी गई। आज की डेट में फैंस अंडरटेकर और केन को कास्केट मैच, हैल इन ए सैल में, इससे इस दुश्मनी को नई राह मिलेगी। जैसा कि रिकी स्टीमबोट और रिक फ्लेयर ने अपने टाइम पर किया था, क्या यह दोनों भी वैसा ही कुछ कर सकते है। फिर चाहे वो एक दूसरे के खिलाफ हो, या ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रकशन बनकर हो, फैंस को इसमें पूरा मज़ा आएगा। 4- केफैब . undertaker3-600x400-1476399505-800 अंडरटेकर जब भी एरेना में होते है, तो हमेशा ही वो अपने किरदार में रहते है। यह उनकी खासियत और अपने प्रोफेशन की तरफ प्यार है, जो वो उसे हमेशा ही बेहतर बनाने की सोचते है। अंडरटेकर को सिर्फ एक ही बार अपने किरदार से हटकर देखा गया था, जब रिक फ्लेयर ने WWE से रिटायरमेंट ली थी। जिस स्टार के लिए बिजनेस की इतनी इज्ज़त है, वो फ्लेयर के लिए टीवी पर सबके सामने इतनी इज्जत देते है , वो यह बात साबित करता है कि वो कितने अच्छे इंसान है। उन्होंने एक ऐसी लेगेसी बनाई है, जिसे सबको आगे ले जाना चाहिए। 5- किरदार the-undertaker-600x400-1467869720-800-1476399564-800 अंडरटेकर ने बेबीफेस और हील दोनों ही किरदार में सफलता पाई है। हाल ही में लैसनर के साथ जो उनका मुक़ाबला हुआ था, उनमें भी उन्होंने साबित किया था कि वो दोनों ही किरदार अच्छे से निभा सकते है। इस साल शेन मैकमैहन के साथ हुए हैल इन ए सैल मैच में उन्हें हील बनाना पड़ा, असल में उस मैच में वो भी उतने ही पोपुलर थे, जितने के शेन। रैसलर्स अपने आप को या तो अच्छा बना सकते है या बुरा, लेकिन अंडरटेकर ने खुद को दोनों ही किरदारों में साबित किया है। लेखक- डीएम लेविन, अनुवादक- मयंक मेहता