WWE में ऐसा जरुरी नहीं है कि सिर्फ रेसलर्स इस कंपनी में आते हैं। बॉक्सर, UFC , बास्केट बॉल खिलाड़ी के साथ साथ एक्टर भी यहां आकर रिंग में लड़ते हुए दिखे हैं। WWE और UFC का पुराना नाता है। जैसे WWE से कोई रेसलर UFC जाता है तो UFC से कोई ना कोई विंस मैकमैहन की कपंनी का हिस्सा बन जाता है। दोनों रेसलिंग स्पोर्ट्स हैं WWE मनोरंजन के लिए है तो UFC में असली फाइट होती है। काफी समय से एक चर्चा चल रही है कि क्या UFC के पूर्व चैंपियन कॉनर मैक्ग्रेगर (Conor McGregor) WWE की रिंग में आकर लड़ेंगे।इस सवाल का जवाब कई सारे रेसलर्स से पूछा गया , तो जवाब में उनका कहना था कि अगर वो आते हैं तो उनसे जरूर लड़ना पसंद करेंगे। अगर UFC और WWE कनेक्शन की बात करें तो ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar), बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) और सीएम पंक (CM Punk) जैसे रेसलर्स UFC में हाथ आजमा चुके हैं। वहीं रोंडा राउजी (Ronda Rousey), सोन्या डेविल (Sonya Deville), केन वैलासकेज (Cain Velasquez) और शायना बैजलर (Shayna Baszler) UFC बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं। इसके अलावा स्पेशल एपीरियंस पर कई सारे दूसरे स्पोर्ट्स के दिग्गज भी एंट्री करते रहे हैं। अब यहां हम आपको बताने वाले हैं उन पांच रेसलर्स के बारे में जिनका मैच कॉनर मैक्ग्रेगर के खिलाफ हो सकता है, अगर उनकी एंट्री WWE हुई तो।5- WWE सुपरस्टार मैट रिडल बनाम कॉनर मैक्ग्रेगरBirds of a feather,flock together brooooo— Vernon Tillmon,Jr (@tillmon_vernon) August 11, 2021WWE में अगर कॉनर मैक्ग्रेगर की एंट्री होती है तो विंस मैकमैहन को उनके लिए काफी सारी स्टोरीलाइन तैयार करनी होगी। हालांकि सबसे पहला मैच उनका मैट रिडल के खिलाफ हो सकता है। मैट रिडल WWE के युवा सितारे हैं जिन्होंने NXT में अच्छा काम किया और अब Raw का हिस्सा है। दरअसल, ये मैच इसलिए भी हो सकता है क्योंकि मैट रिडल का UFC रन इतना अच्छा नहीं गया था और इन्हीं मुद्दों को लेकर WWE इन दोनों की कहानी शुरू कर सकता है।Challenges are inevitable, in fitness and in life. When the going gets tough, what inspires you to push through? pic.twitter.com/JRlCdVJW5V— McGregor FAST (@McGregorFast) September 9, 2021