WWE के लिए साल 2021 काफी अच्छा रहा है। WWE को पैसों के मामले में जबरदस्त तरीके से फायदा हुआ है। इसके अलावा कंपनी के लगभग सभी पीपीवी देखने लायक साबित हुए हैं। साथ ही रॉ (Raw) और स्मैकडाउन (SmackDown) ने अपने शोज़ में भी सुधार किया है। WWE के लिए 2021 की शुरुआत थंडरडोम द्वारा हुई थी लेकिन बाद में क्राउड की वापसी देखने को मिली। यह साल कई सारे सुपरस्टार्स के लिए यादगार माना जाएगा।कुछ सुपरस्टार्स ने प्रभावित किया है और टाइटल्स पर कब्जा किया है। 2021 में ढेरों रेसलर्स का कद बढ़ा है और कई नए चैंपियंस देखने को मिल चुके हैं। हालांकि, अभी 2021 के अंत में काफी समय बाकी है। इसी वजह से कुछ सुपरस्टार्स को अपना टैलेंट दिखाने और चैंपियन बनने का मौका मिल सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो 2021 के अंत तक चैंपियन बन सकते हैं।5- WWE सुपरस्टार शायना बैजलर View this post on Instagram A post shared by Shayna Baszler 👑♠️ (@qosbaszler)शायना बैजलर को NXT में काफी जबरदस्त तरीके से पुश दिया गया लेकिन मेन रोस्टर पर अब तक उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में डेब्यू किया था लेकिन बाद में उन्होंने नाया जैक्स के साथ टीम बनाई। उन्होंने दो बार विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती।देखा जाए तो टैग टीम सुपरस्टार के रूप में बैजलर को काफी अच्छी सफलता मिली थी लेकिन अब वो जैक्स से अलग हो चुकी हैं। साथ ही WWE उन्हें लगातार जबरदस्त तरीके से पुश दे रहा है। इस समय WWE उनकी बुकिंग से प्रभावित कर रहा है। इसी वजह से लग रहा है कि शायना बैजलर को विमेंस चैंपियन बनाया जाएगा। View this post on Instagram A post shared by Shayna Baszler 👑♠️ (@qosbaszler)शार्लेट फ्लेयर और शायना बैजलर के बीच पहले भी मैच देखने को मिल चुके हैं। एलेक्सा ब्लिस ब्रेक पर जाने वाली हैं। ऐसे में शार्लेट के टाइटल रन को तोड़ने के लिए शायना बैजलर काफी बेहतर विकल्प रह सकती हैं। अगर उन्हें पहले की तरह ताकतवर दिखाया गया तो जरूर ही वो 2021 के अंत तक चैंपियन बन सकती हैं।