WWE के 5 सुपरस्टार्स जिनकी किस्मत ड्राफ्ट के बाद पूरी तरह बदल सकती है

WWE ड्राफ्ट के बाद इन सुपरस्टार्स की किस्मत बदल सकती है
WWE ड्राफ्ट के बाद इन सुपरस्टार्स की किस्मत बदल सकती है

WWE के ड्राफ्ट 2021 का समापन रॉ (Raw) के एपिसोड के साथ देखने को मिल जाएगा। स्मैकडाउन (SmackDown) के अंतिम एपिसोड में ड्राफ्ट का आयोजन हुआ था और इस दौरान कई WWE सुपरस्टार्स को नया ब्रांड मिला वहीं कुछ अपने मौजूदा ब्रांड में ही बने रहे। अभी आधे ही सुपरस्टार्स ड्राफ्ट हुए हैं और Raw के एपिसोड में उन्हें भी अपना नया ब्रांड मिल जाएगा।

WWE में ड्राफ्ट का काफी महत्व है। इससे Raw और SmackDown को अपनी नई शुरुआत करने का मौका मिलता है। इसके अलावा WWE सुपरस्टार्स के पास भी अपने करियर में एक नया कदम रखने का मौका रहता है। कई सारे सुपरस्टार्स का करियर ड्राफ्ट के बाद बदल जाता है और उन्हें बेहतर तरीके से बुकिंग मिलती है।

इस समय WWE में कुछ सुपरस्टार्स संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में अगर उन सुपरस्टार्स को ड्राफ्ट के बाद जबरदस्त तरीके से पुश मिलता है तो यह काफी अच्छी चीज़ होगी। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी किस्मत ड्राफ्ट 2021 के बाद पूरी तरह बदल सकती है।

5- WWE सुपरस्टार सिजेरो

सिजेरो के पास काफी टैलेंट है और उनके लिए 2021 काफी अच्छा रहा है। हालांकि, कुछ महीनों से वो संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि WWE के पास उनके लिए कोई स्टोरीलाइन नहीं है। ड्राफ्ट 2021 के बाद उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल सकती है। WWE द्वारा अब इस सुपरस्टार को जरूर अच्छी तरह से पुश मिलना चाहिए। ड्राफ्ट के बाद दोनों रोस्टर्स बदल जाएंगे।

ऐसे में वो किसी भी एक ब्रांड का हिस्सा बनते हुए अपनी नई शुरुआत कर सकते हैं। सिजेरो को WWE ने पहले कई मौकों पर गलत तरीके से बुक किया है लेकिन ड्राफ्ट के बाद फैंस उम्मीद करेंगे कि उन्हें बेहतर तरीके से बुकिंग मिले। WWE को उनके टैलेंट का सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि मौजूदा समय में WWE के पास अच्छे बेबीफेस सुपरस्टार्स की कमी साफ तौर पर नजर आती है। सिजेरो को एक शानदार विकल्प माना जा सकता है।

4&3- डॉल्फ ज़िगलर और रॉबर्ट रूड

डॉल्फ ज़िगलर और रॉबर्ट रूड सिंगल्स सुपरस्टार्स के रूप में प्रभावित कर सकते हैं लेकिन WWE उन्हें टैग टीम में इस्तेमाल कर रहा है। दोनों ने टैग टीम डिवीजन में भी शानदार काम किया है। शुरुआत में उन्हें काफी अच्छा पुश मिला था लेकिन पिछले कुछ समय से WWE उन्हें लगातार कमजोर दिखा रहा है।

दोनों ने टैग टीम चैंपियंस के रूप में भी शानदार काम किया था। WWE को उन्हें एक नई शुरुआत देनी चाहिए। ज़िगलर और रूड को ब्रांड बदलने से काफी ज्यादा फायदा होगा। वो Raw में जाकर बतौर टैग टीम प्रभावित कर सकते हैं। इस टैग टीम जोड़ी को किसी भी हालत में एक अलग शुरुआत की जरूरत है।

2- रिकोशे

रिकोशे के पास काफी टैलेंट है और वो लगातार अच्छे मैच देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मेन रोस्टर पर शुरुआत में काफी प्रभावित किया था लेकिन बाद में WWE ने उन्हें जॉबर बना दिया। काफी समय से वो Raw में नजर आ रहे हैं और अब उन्हें काफी खराब तरीके से बुक किया जा रहा है।

ऐसे में ड्राफ्ट के बाद रिकोशे को SmackDown में भेज देना चाहिए। वो यहां अपनी नई शुरुआत कर सकते हैं और सभी को प्रभावित कर सकते हैं। उनके WWE करियर को सही राह पर लाने के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प रहेगा। ड्राफ्ट के बाद उन्हें अपने करियर की नई शुरुआत करनी चाहिए।

1- जेलिना वेगा

जेलिना वेगा ने कुछ महीनों पहले अपनी चौंकाने वाली वापसी की थी। उन्हें पिछले साल रिलीज कर दिया गया था और किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि वेगा की वापसी होगी। हालांकि, वेगा ने अपने फैंस को खुश कर दिया था। लग रहा था कि उन्हें जबरदस्त तरीके से पुश मिलेगा और उनके टैलेंट का सही तरह से इस्तेमाल हो जाएगा।

WWE ने जेलिना वेगा को काफी निराशाजनक तरीके से बुक किया। वापसी के बाद उन्होंने काफी समय तक एक भी मैच नहीं जीता था। उनकी हार की स्ट्रीक चल रही थी और कुछ समय पहले ही इसका अंत हुआ है। उन्हें WWE द्वारा बेहतर बुकिंग नहीं मिली है। हालांकि, वेगा ड्राफ्ट के बाद नई शुरुआत कर सकती हैं और WWE उन्हें यहां बढ़िया तरीके से पुश देना चाहेगा।

Quick Links