WWE दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड है, जिसकी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग 100 करोड़ से भी ऊपर जा चुकी है। WWE के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर निरंतर फैंस के लिए जानकारी साझा होती रहती हैं। View this post on Instagram Instagram Postउसी तरह कंपनी के सुपरस्टार्स भी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर लाइव सेशंस या Q&A सेशंस करते रहते हैं। खैर यहां हम केवल सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम की बात करने वाले हैं, जहां WWE को 25 मिलियन यानी ढाई करोड़ से भी ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं, जो इस प्रोमोशन से जुड़ी किसी भी जानकारी को मिस नहीं करना चाहते।उसी तरह इंस्टाग्राम पर WWE के कई बड़े सुपरस्टार्स की फैन फॉलोइंग लाखों में है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें इंस्टाग्राम पर 50 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं।#)WWE सुपरस्टार रोमन रेंस - 56 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस पिछले करीब एक दशक के समय से WWE में काम कर रहे हैं और उन्होंने मेन रोस्टर पर अपना डेब्यू 2012 Survivor Series में किया था। कुछ समय द शील्ड नाम की टीम के मेंबर के रूप में काम किया और इस दौरान टैग टीम चैंपियन भी बने।वहीं 2014 में उन्हें बड़े बेबीफेस सुपरस्टार के तौर पर सिंगल्स पुश मिलना शुरू हुआ और आगे चलकर कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस सुपरस्टार बनकर उभरे। उन्हें फेम मिल रहा था और लोकप्रियता भी बढ़ रही थी। चूंकि वो WWE के फेस सुपरस्टार बन चुके थे, इसलिए काफी फैंस उन्हें अपना हीरो भी मानने लगे थे।मगर 2020 में हील टर्न लेने के बाद उनकी लोकप्रियता में गिरावट के बजाय बहुत तेजी देखी गई। क्योंकि फैंस उन्हें बेबीफेस से ज्यादा हील कैरेक्टर में पसंद कर रहे हैं। उनकी इंस्टाग्राम पर लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और अभी उन्हें इस सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म कर 56 लाख से भी अधिक लोग फॉलो कर रहे हैं।