WWE की 5 विमेंस सुपरस्टार्स जो मां बनने के बाद भी चैंपियन बनीं

Ankit
WWE में विमेंस सुपरस्टार्स का भी खास ख्याल रखा जाता है
WWE में विमेंस सुपरस्टार्स का भी खास ख्याल रखा जाता है

WWE में सुपरस्टार्स को एक अच्छी स्टोरीलाइन दी जाती है। हालांकि वो असल जिंदगी की कहानी में भी काम कर रहे होते हैं। WWE में काफी सारे रेसलर्स अपने काम से ब्रेक लेते हैं , कुछ अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहते हैं जबकि कुछ विमेंस सुपरस्टार्स मां बनने के चलते रिंग से दूरी बना लेती हैं। पिछले साल आपको याद होगा कि चैंपियन रहते हुए कैसे बैकी लिंच (Becky Lynch) ने पहले सभी फैंस को गुडन्यूज दी थी फिर उन्होंने अपना टाइटल असुका को दे दिया था जो WWE Money In The Bank विजेता थी।

इतना ही नहीं WWE में कुछ विमेंस रेसलर्स ऐसी भी है जो मां बनने के बाद आज भी काम कर रही हैं और उन्होंने अपने परफॉर्मेंस से फैंस को यादगार मैच दिए हैं। WWE अपनी इन रेसलर्स का खास ख्याल भी रखता है। अब हम आपको यहां बताने वाले हैं उन विमेंस सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने मां बनने के बाद भी टाइटल को जीता है।

5- WWE की पूर्व चैंपियन सेबल

सेबल को WWE से रिटायरमेंट लिए लगभग दो दशक हो चुके हैं। आज सेबल द बीस्ट ब्रॉक लैसनर की पत्नी हैं लेकिन 1980 में सेबल ने बेटी मरिया को जन्म दिया और उनके पति की मौत 1991 में हो गई थी। हालांकि 1991 और 2000 के बीच सेबल ने WWE डीवाज चैंपियनशिप को अपने नाम किया था।

4- WWE की पूर्व चैंपियन असुका

WWE में असुका ने साल 2016 के दौरान अपना डेब्यू किया था जिसके बाद NXT में उन्होंने कई शानदार मैच दिए। उन्होंने गोल्डबर्ग की स्ट्रीक को तोड़ा और अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज किया। हालांकि असुका मेन रोस्टर में आने के बाद चैंपियन भी बनीं लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि उस वक्त असुका मां बन चुकी थी और उन्होंने WWE में ये मुकाम बच्चे के जन्म के बाद हासिल किया था।

3- पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन टमीना

WWE के साथ टमीना ने अपने रेसलिंग करियर की कहानी को साल 2010 के दौरान बढ़ाया। टमीना को पहले ज्यादा पुश नहीं मिला था लेकिन लगभग 9 साल बाद उन्होंने WWE 24/7 का टाइटल अपने नाम किया था। इसके अलावा उन्होंने टैग टीम चैंपियनशिप को भी अपने नाम किया था। टमीना के दो बच्चे हैं और उनका तलाक 2003 में हो चुका है। आज भी टमीना कंपनी का हिस्सा है और अच्छा काम कर रही हैं।

2- WWE विमेंस चैंपियन बैकी लिंच

पिछले साल WWE में बैकी लिंच ने साफ किया था वो मां बनने वाली हैं जिसके कारण उन्हें टाइटल छोड़ना पड़ रहा है। बैकी ने अपना Raw का टाइटल असुका को सौंप दिया था। हालांकि बच्चे के जन्म के बाद बैकी लिंच ने इस साल WWE SummerSlam में वापसी की और WWE SmackDown चैंपियनशिप मैच में बियांका ब्लेयर को ढेर कर फिर से विमेंस चैंपियन बन गईं।

1- पूर्व WWE 24/7 चैंपियन कैंडिस मिशेल

कैंडिस मिशेल को डीवाज कॉन्टेस्ट के चलते WWE में साइन किया था। उन्हें 2007 में उन्हें विमेंस चैंपियनशिप की पिक्चर में डाला गया। कैंडिस ने 2009 में WWE को छोड़ने का फैसला किया था। कैंडिस की तीन बेटियां है जबकि उन्होंने विमेंस रेवोल्यूशन में भी हिस्सा लिया था और एक बार 24/7 चैंपियनशिप को अपने नाम किया था। साल 2019 की Raw रियूनियन में कैली कैली को उन्होंने हराकर टाइटल जीता था।

Quick Links