प्रोफेशनल रैसलिंग इतिहास के 7 सबसे उम्रदराज वर्ल्ड चैंपियन

tumblr_mvk5oqly4t1scllemo1_500-1454007806-800

प्रोफेशनल रैसलिंग स्क्रिप्टेड होती है और इसमें लड़ने वाले स्टार्स की कहानी पहले से लिखी जा चुकी होती है। ऐसे में कंपनी अपने हिसाब से कभी भी किसी को भी चैंपियन बना सकती है। आइए नजर डालते हैं 7 रेसलरों पर जिनके उम्रदराज होने पर चैंपियनशिप जीती।

Ad

#7 रैंडी सैवेज-46

कर्ट एंगल और ट्रिपल एच दोनों ही 46 साल के हैं और दोनों ने हाल ही में TNA और WWE में वर्ल्ड टाइटल का खिताब जीता है। इस लिस्ट में माचोमैन रैंडी सैवेज इस 7वे पायदान पर हैं। ये उन उम्रदराज रेसलरों में शामिल हैं जिन्होंनें WCW का खिताब जीता है। सैवेज ने अपना चौथा WCW वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल टैग टीम मैच के दौरान जीता था। सैवेज ने सिड विसियस के साथ टीम बनाकर स्टिंग और WCW चैंपियन केविन नैश के खिलाफ बैश एट द बीच पर 1999 में सामना किया। सैवेज ने नैश को पिन करके टाइटल जीता। उस समय जैसा होता था, अगली ही रात को वो जैक नाइफ के हाथों अपना टाइटल गवा बैठे।

#6 लू थेज़-46

thesz2-1454007538-800

लू थेज़ को अब तक के सबसे महान रेसलरों में से एक माना जाता है। लू थेज़ ने काफी सारे रेसलिंग मूव्स बनाए थे जैसे कि जर्मन सप्लैक्स, लू तेज प्रैस,, पावरबॉम्ब और एसटीएफ। लू थेज अकेले ऐसे रेसलर हैं जो अलग अलग तरीके से 7 दशकों तक रेसलिंग की। लू थेज़ 6 बार के वर्ल्ड चैपंयिन भी रह चुके हैं। वो 3749 दिनों तक NWA चैंपियन रहे हैं। उनका आखिरी वर्ल्ड टाइटल टोरंटो में बडी रोजर्स के खिलाफ 1963 में आय़ा था। विंस मैकमैहन सीनियर के नॉर्थ ईस्टर्न प्रोमोशन ने रोजर्स से बदला लेने के लिए ये बुकिंग की थी। जिनकी नॉर्थ ईस्टर्न प्रोमोटर्स को फेवर करने की रैपुटेशन रही थी। विंस मैकमैहन सीनियर ने WWWF बनाया जो बाद में WWE बन गया। रोजर्स के खिलाफ थेज़ को उनका अपोनैन्ट चुना गया था। ये चीज पहले ही क्लीयर थी कि थेज़ रोजर्स से टाइटल छीन सकते हैं। रोजर्स से कहा गया था कि आसान या मुश्किल दोनों में से कोई भी रास्ता अपना सकते हैं। जब रोजर्स ने ऐसा सुना था मैच बिना किसी इन्सिडेंट के खत्म हो गया।

#5 हल्क होगन-48

hulk-hogan-02-1454007431-800

हल्क होगन ने WCW में एक के बाद एक कई टाइटल अपने नाम किए। WWE सबको ये बताने में लगी रही कि हल्क होगन युवा रेसलरों को आधार पर टाइटल जीतते हैं। जब साल 2002 में होगन WWE में आए तो विंस मैकमैहन और कंपनी क्या कर सकती थी? उन्होंने 48 साल के हल्क होगन को WWE चैंपियन बना दिया था। WWE के पास कोई चॉइस नहीं थे और वो उन्हें हील के तौर पर लेकर आए थे। एक एरिना के बाद दूसरे एरिना में हल्क होगन के फैन्स उन्हें चीयर करते थे। हल्क होगन को जिस तरह का रिसैप्शन मिला था, उसे देखते हुए विंस ने होगन को टाइटल देना ठीक समझा। होगन ने रिंग में अपनी उम्र दिखानी शुरु कर दी लेकिन ज्यादा समय तक टाइटल उनके पास नहीं रहा। अगली पीपीवी में अंडर टेकर ने हल्क होगन को हराया। उनको ट्रिपल एच, कर्ट एंगल, द रॉक और जैफ हार्डी के खिलाफ अपना टाइटल डिफैंड करना पड़ा था।

#4 रिक फ्लेयर- 51

08_ric_flair_milestone_02_original-1454007096-800

साल 2000 में WCW काफी बेकार शेप में था। WCW के क्रिएटिव्स को काफी बड़े फैसले लेने पड़े। उन्होंने टाइटल किसी बड़े सुपरस्टार को देना ज्यादा सही समझा। इस समय के दौरान डायमंड डैलास पेज से लेकर डेविनड आरगेट ने टाइटल जीता। साल 2000 में ही 19 बार टाइटल बदला। 51 साल के फ्लेयर ने इस दौरान 2 बार टाइटल जीता था। पहले उन्हें जैफ जैरेट को नाइट्रो में हराकर चैंपिय़नशिप जीती। एक ही हफ्ते में जैरेट को केविन नेश ने टाइटल जीता। उसके बाद फिर से ऱिक फ्लेयर ने टाइटल अपने नाम किया। उसके बाद रिक फ्लेयर जैरेट से टाइटल हार गए।

#3 स्टिंग- 51

maxresdefault-1454006955-800

साल 2006 में TNA में स्टिंग के आने से कंपनी के प्रोफाइल को काफी फायदा हुआ। इस सुपरस्टार ने कंपनी के साथ 4 वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किए। TNA के साथ उन्होंने आखिरी खिताब 2011 में जीता था। स्टिंग 51 साल के थे जब उन्होंने बोबी रूड को हराकर टाइटल जीता था। बॉबी रूड को टाइटल देकर कंपनी का फ्यूचर बनाना चाहिए था। तब टीएनए की स्टोरीलाइन ऐसे रेसलरों के ईर्द गिर्द थी, जो अपने समय के धुरंधर रहे हों। इसकी वजह से स्टिंग को जीत मिली। स्टिंग ने कर्ट एंगल के हाथों टाइटल गवा दिया। TNA की इस पॉलिसी से उनको काफी नुकसान हुआ।

#2 टैरी फंक- 52

tumblr_nj5808lrek1rg89a6o1_500-1454006712-800

टैरी फंक ने ECW ब्रांड को बड़ा बनाने में काफी योगदान दिया था। NWA से 1993 में अलग होने के बाद ECW का भविष्य अधर में लटक गया था। फंक जो उस समय दुनिया के जाने माने रेसलर थे, उन्होंने पॉल हेमन को रिंग में लगातार आते रहने का वादा किया था। मिक फॉली, शेन डगलस, सैंडमैन और टॉमी ड्रीमर को फंक के साथ लड़ने का फायादा हुआ था। तब ऐसा था कि एक रेसलर कंपनी से ज्यादा बड़ा था। जह ECW ने 1997 में पहली पीपीवी करने का फैसला किया। पॉल हेयमैन ने 52 साल के फंक को टाइटल दिलाने का फैसला किया। बेयरली लीगल में फंक ने सैंड्स मैन और स्टीवन रिचर्ड्स को हराया उसके बाद उन्होंने रेवन को हराकर टाइटल अपने नाम किया। फंक ने उसके बाद बारबरिक मैच में टाइटल ड्रॉप कर दिया। इस मैच में रिंग की रस्सियों को बार्बवायर से रिप्लेस कर दिया था।

#1 मैकमैहन- 54

wwe-vacate-mcmahon-1454006563-800

विंस मैकमैहन ने 61 साल की उम्र में ECW टाइटल के लिए खुद को बुक किया। तब टाइटल सैकैंडरी हो गया था क्यों कि उसे वर्ल्ड टाइटल नहीं माना जाता था। इसके अलावा भी विंस मैकमैहन को सबसे उम्रदराज टाइटल जीतने वाले रेसलर का खिताब हासिल है। साल 1999 में 54 साल के मैकमैहन ने स्मैकडाउन में ट्रिपल एच के खिलाफ टाइटल जीता था। विंस मैकमैहन बतौर फेस ट्रिपल एच के खिलाफ अपनी बेटी के सम्मान के लिए लड़ रहे थे। स्टोन कोल्ड की मदद इसमें काफी कारगर साबित हुई। विंस मैकमैहन ने जल्द ही टाइटल को छोड़ दिया। लेखक- क्रिएटिव कंट्रोल, अनुवादक- विजय शर्मा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications