WWE के 7 सुपरस्टार्स जो WrestleMania 37 का हिस्सा नहीं होंगे

WWE के सुपरस्टार्स जो WrestleMania 37 का हिस्सा नहीं होंगे
WWE के सुपरस्टार्स जो WrestleMania 37 का हिस्सा नहीं होंगे

#6 WWE सीओओ ट्रिपल एच दूसरा WrestleMania मिस करने वाले हैं

Ad
ट्रिपल एच दूसरा WrestleMania मिस करने वाले हैं
ट्रिपल एच दूसरा WrestleMania मिस करने वाले हैं

द अंडरटेकर के बाद ट्रिपल एच ही सबसे ज्यादा बार WrestleMania में नजर आए हैं। 2019 में वो आखिरी बार शो में दिखे थे जहाँ उन्होंने अपने ग्रुप एवोल्यूशन के पूर्व मेंबर और हॉलीवुड स्टार बतिस्ता को हराया था। इसके बाद बतिस्ता ने रेसलिंग से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी।

Ad

ट्रिपल एच पिछले साल WrestleMania मैच कार्ड का हिस्सा नहीं थे और वो इस समय एक सीओओ के तौर पर अपने कार्य को कर रहे हैं। ऐसे में उनके पास इस शो में एक मैच के लिए ना तो समय है और ना ही कोई कहानी है जिसका हिस्सा वो बन सकें। ये देखना होगा कि इस बार का शो कैसा होता है।

#5 2020 में सबसे प्रसिद्ध रेसलर रहीं बेली इस साल शो में नजर नहीं आएंगी

बेली इस साल शो में नजर नहीं आएंगी
बेली इस साल शो में नजर नहीं आएंगी

बेली के लिए 2020 बेहद अच्छा रहा और अपने काम से इन्होंने ना सिर्फ महिला रेसलिंग बल्कि WWE को काफी फायदा पहुँचाया। 380 दिनों तक चैंपियन रहने वालीं बेली इस साल WrestleMania का हिस्सा नहीं होंगी जो काफी हैरान करने वाली बात है। बेली के हुनर को इस बात से समझा जा सकता है कि वो मेन रोस्टर में आने के बाद से ही इस शो का हिस्सा रही हैं।

इस आर्टिकल के लिखे जाने तक वो शो का हिस्सा नहीं बनी हैं और अब समय इतना कम रह गया है कि अगर किसी कहानी को शुरू किया भी जाता है तो वो एकदम खराब कहानी होगी। एक जल्दबाजी में किया गया फैसला बेली के करियर और किरदार के लिए खराब होगा जिसे समझा जाना बेहद जरूरी है।

Quick Links

Edited by Amit Shukla
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications