6 WWE और AEW सुपरस्टार्स जिन्हें ऑनलाइन गेमिंग पसंद है

WWE सुपरस्टार्स 
WWE सुपरस्टार्स 

#4 WWE SmackDown सुपरस्टार सिजेरो

WWE सुपरस्टार सिजेरो (Cesaro) ना सिर्फ रेसलिंग में अद्भुत काम करते हैं बल्कि गेमिंग कोंसोल के साथ भी उनका अच्छा प्रदर्शन जारी रहता है।सिजेरो का करियर इस समय एक अच्छी तरफ बढ़ रहा है। ये उनके हुनर के बारे में भी काफी कुछ बताता है और इससे ये साबित होता है कि वो ना सिर्फ रेसलिंग के फैन हैं बल्कि गेमिंग भी उनके जीवन का एक अहम हिस्सा है।

यही वजह है कि वो अपने साथी रेसलर जेवियर वुड्स (Xavier Woods) के गेमिंग यूट्यूब चैनल अप अप डाउन डाउन का कई बार हिस्सा रह चुके हैं। सिजेरो ने WWE के नए नियम के बाद से ट्विच पर गेम्स को स्ट्रीम करना बंद कर दिया है लेकिन वो पूर्व में अपने गेम्स को स्ट्रीम किया करते थे।

#3 WWE NXT सुपरस्टार एडम कोल

एडम कोल (Adam Cole) ने WWE NXT में लगभग हर वो खिताब अपने नाम किया है जो NXT में है। वो इस समय NXT के किंग्स के बीच हो रही एक लड़ाई का हिस्सा हैं और द अनडिस्प्यूटेड एरा (The Undisputed Era) के लीडर के रूप में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

एडम कोल जब भी WWE के मेन रोस्टर का हिस्सा बनेंगे तो वो अपने अद्भुत प्रदर्शन को जारी रखेंगे। इस बीच ये जानना भी जरूरी है कि रिंग में तेज तर्रार दिखने वाले एडम गेमर के तौर पर एक अलग ही तरीके के किरदार में नजर आते हैं। पूर्व NXT चैंपियन बेहद रिलैक्स मूड के साथ गेमिंग करते हैं और वो जेवियर वुड्स के गेमिंग चैनल पर भी नजर आए हैं। एडम चग्स के नाम से गेमिंग करते हैं और इन्हें हालो: द मास्टर चीफ कलेक्शन, द लास्ट ऑफ अस पार्ट II, फाइनल फैंटेसी, और स्ट्रीट्स ऑफ रेज 2 जैसे गेम्स पसंद हैं।

Quick Links