एजे स्टाइल्स ने WWE में एक बहुत बड़ी उपलब्धि अपने नाम की

एजे स्टाइल्स इस समय स्मैकडाउन के टॉप सुपरस्टार है। WWE चैंपियन भी वो हैं। चैंपियन रहते हुए उन्होंने नया कारनाम किया है। उन्होंने चैंपियन रहते हुए अपने 300 दिन पूरे कर लिए है। पिछले साल उन्होंने ये टाइटल अपने नाम किया था। तब से 300 दिनों का आंकड़ा उन्होंने छू लिया है। एजे स्टाइल्स पूर्व TNA वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुके है। 2002 से 2014 तक वो वहीं काम करते थे। TNA वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप भी उन्होंने जीती है। इसके बाद न्यू जापान में उन्होंने काम किया। बुलेट क्लब के वो सदस्त रहा। इसके बाद फिर WWE में उन्होंने 2016 में डेब्यू किया। 2016 के रॉयल रंबल में उन्होंने सरप्राइज एंट्री की। नंबर तीन पर उन्होंने एंट्र की। करीब आधे घंटे तक वो यहां रहे। दो सुपरस्टार्स को उन्होंंने एलिनिमेट किया। उन्हें केविन ओवंस ने बाद में एलिनिमेट किया। 2016 के ही बैकलैश में उन्होंने डीन एंब्रोज को हराया। इसके बाद वो चैंपियन बने। 2017 के रॉयल रंबल में उन्हें जॉन सीना ने WWE चैंपियनशिप मैच में हराया। ये साल का सबसे शानदार मैच था।

पिछले साल नवंंबर में एजे स्टाइल्स दूसरी बार चैंपियन बने। जिंदर महल को स्मैकडाउऩ के एपिसोड में उन्होंने हराया था। तब से लेकर आज तक ये बैल्ट उनके पास है। उन्हें इस बैल्ट को अपने पास ऱखे 300 दिन हो गए है। इस समय लगातार 302 दिन हो गए है। और पूरे तरीके से देखा जाए तो 442 दिन हो गए है। वो जॉन सीना, सीएम पंक, हल्क होगन जैसे सितारों के करीब अब पहुंच गए है। वो दिन दूर नहीं होगा जब वो बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे।
हैल इन ए सैल में एजे स्टाइल्स को अब अपनी चैंपियनशिप समोआ जो के खिलाफ डिफेंड करनी है। इसके बाद सुपर शो डाउन में भी उनका मुकाबला होगा। 16 सितंबर को हैल इन ए सैल को हैल इन ए सैल का आयोजन होगा। 6 अक्टूबर को सुपर शो ़डाउन इवेंट होगा। एजे स्टाइल्स और समोआ जो की फ्यूड इस समय काफी अच्छी चल रही है।ये दोनों पुराने दुश्मन भी रह चुके है। हैल इन ए सैल में फैंस एक अच्छा मैच देखना चाहते है।
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications