WWE के ऑलटाइम 10 सबसे शानदार सुपरस्टार्स

An image you never thought you'd see!

एक प्रोफेशनल रैसलर के लिए WWE में जगह बनाना एक सपना होता है और इसके लिए वह कड़ी मेहनत करता है। इसके बाद जब वह WWE में एक सुपरस्टार के रूप में अपनी जगह बना लेता है तो WWE सुपरस्टार होने के नाते उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ जाती है।

ऑन स्क्रीन के अलावा ऑफ स्क्रीन भी फैंस की नज़र उन पर होती है। लाखों करोंड़ो फैंस अपने पसंदीदा सुपरस्टार्स को फॉलो करते हैं और उनसे प्रेरणा लेते हैं। ऐसे में WWE सुपरस्टार्स को अपने व्यवहार और बाकी चीजों पर भी ध्यान देना होता है।

WWE में कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं जो ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन काफी शानदार रहे हैं। विवादों से दूर इन सुपरस्टार्स ने अपने करियर को शानदार तरीके से बनाया है। इसी कड़ी में हम बात करने जा रहे WWE के ऑलटाइम 10 सबसे शानदार सुपरस्टार्स के बारे में।

# द रॉक

Image result for the rock suit

हॉलीवुड के सबसे बड़े मेगास्टार द रॉक को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। प्रोफेशल रैसलिंग हो या फिर हॉलीवुड हर जगह उन्होंने अपने काम से खुद को ऐसा बनाया है कि करोंड़ो लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

हमारे ख्याल से यह बताने की जरूरत नहीं कि द रॉक कितने शानदार सुपरस्टार हैं।

#द मिज

Related image

द मिज WWE के उन सुपरस्टार्स में शामिल है जो रिंग के अंदर शानदार परफॉर्मेंस और माइक कौशल के लिए जाने जाते हैं।

WWE के लॉकर रूम में वह सबसे सम्मानीय सुपरस्टार्स में से एक हैं। कोडी रोड्स ने द मिज के लिए एक बार कहा था कि वह जॉन सीना की तरह एक मेहनती सुपरस्टार हैं।

#डेनियल ब्रायन

Image result for daniel bryan suit

WWE में डेनियल ब्रायन ऐसे सुपरस्टार हैं जिनका जादू रैसलिंग फैन पर सबसे ज्यादा सिर चढ़कर बोलता है। डेनियल ब्रायन की ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन पर्सनालिटी उन्हें सबसे अलग बनाती है।

डेनियल की गिनती WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक के रूप में की जाती है।

#एजे स्टाइल्स

Related image

पिछले दो सालों से एजे स्टाइल्स WWE का अहम हिस्सा बने हुए हैं। लगातार शानदार परफॉर्मेंस देते आ रहे हैं एजे स्टाइल्स का इस लिस्ट में शामिल लाजमी है।

उन्होंने WWE में कई मौके पर साबित किया है कि वह WWE के सबसे शानदार परफॉर्मर कहें जाते हैं।

#ब्रेट हार्ट

Related image

WWE के लॉकर रूप में जब शानदार रैसलर्स की कमी थी तब ब्रे हार्ट वहां सबसे शानदार परफॉर्मर के रूप मोर्चा संभाल कर रखते थे।

ब्रेट हार्ट फैंस के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक हैं। प्रोफेशनल रैसलिंग में करियर बना रहे रैसलर्स ब्रेट हार्ट के काफी प्रेरित होते हैं।

शार्लेट फ्लेयर

Image result for charlotte flair hall of fame

विमेंस डिवीजन की सबसे शानदार सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर का इस लिस्ट में होना कोई चौंकाने वाली बात नहीं है। विमेंस डिवीजन में उनका योगदान अतुलनीय है।

कई मौकों पर वह मीडिया के सामने कंपनी का प्रतिनिधित्व करती नज़र आतीं हैं।

विलियम रीगल

Image result for William Regal 2018

विलियम रीगल पिछले कई सालों से WWE में अलग-अलग भूमिकाओं में फैंस का मनोरंजन करते आए हैं। ऑन स्क्रीन वह शानदार इंग्लिशमैन के कैरेक्टर के रूप में नज़र आते थे। वह WWE के परफॉर्मेंस सेंटर मे कोच की भी भूमिका निभा चुके हैं।

केन

Image result for Kane mayor

WWE में केन ऐसे सुपरस्टार हैं जिनके बारे में शायद ही किसी ने कोई नकारात्मक बात सुनी हो। पिछले कई सालों से WWE का अहम हिस्सा रहे केन ने कई शानदार परफॉर्मेंस दी है।

अंडरटेकर के भाई के रूप में उनके कैरेक्टर को फैंस ने काफी पसंद किया है।

ब्रूनो सैमार्टिनो

Image result for bruno sammartino

WWE हॉल ऑफ फेमर और प्रोफेशनल रैसलिंग लैजेंड ब्रूनो सैमार्टिनो आज भले ही हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी लैगेसी आज भी जिंदा है।

WWE को आगे बढ़ाने में और उसे नए स्तर पर ले जाने में ब्रूनो सैमार्टिनो का काफी योगदान है।

द अंडरटेकर

Related image

WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार अंडरटेकर कितने शानदार हैं यह शायद बताने की जरूरत नहीं है। रिंग हो या लॉकर रूप या फिर ऑफ स्क्रीन हर जगह अंडरटेकर को फैंस और बाकी रैसलर्स की ओर से सम्मान मिलता है। हमारे ख्याल से प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में अंडरटेकर से बड़ा नाम नहीं हो सकता है।

लेखक: रोहित नाथ, अनुवादक: अंकित कुमार