WWE लेकर आया बहुत ही अजीब नियम, Roman Reigns समेत कई दिग्गजों को मिली राहत

WWE में हेयरकट्स को लेकर आया अजीब नियम
WWE में हेयरकट्स को लेकर आया अजीब नियम

WWE के कई सारे बड़े और अजीब नियम देखने को मिलते हैं। यह नियम समय-समय पर बदलते भी रहते हैं। विंस मैकमैहन (Vince McMahon) अपने अनुसार नियमों में बदलाव करते रहते हैं। कुछ समय पहले WWE के नए नियम को लेकर खबरें सामने आई थी। Fightful Select ने अब कुछ सुपरस्टार्स के नाम बताए हैं जिन्हें हेयरकट्स लेने की अनुमति है।

Ad

WWE में कई बड़े सुपरस्टार्स को हेयरकट कराने की अनुमति है

Raw और SmackDown सुपरस्टार्स से जुड़ी एक लिस्ट सामने आई है। कुछ समय पहले ही Raw के एपिसोड में ऐज अपना नया लुक लेकर आए थे। उनके अलावा कुछ अन्य सुपरस्टार्स को भी अपना हेयरस्टाइल बदलने की अनुमति गई है। यह रही टॉप Raw सुपरस्टार्स की लिस्ट जिन्हें हेयरकट लेने की अनुमति है:

WWE Raw ब्रांड

  1. एजे स्टाइल्स
  2. बॉबी लैश्ले
  3. कोडी रोड्स
  4. डेमियन प्रीस्ट
  5. डॉल्फ ज़िगलर
  6. ऐज
  7. फिन बैलर
  8. केविन ओवेंस
  9. द मिज़
  10. रैंडी ऑर्टन
  11. रिडल
  12. सैथ रॉलिंस
Ad

WWE Raw के टॉप 12 सुपरस्टार्स की तरह ही SmackDown के भी 12 मुख्य रेसलर्स को अपना हेयरस्टाइल बदलने की अनुमति है। इस लिस्ट में रोमन रेंस, द उसोज़ और ड्रू मैकइंटायर समेत कई सारे बड़े नाम शामिल हैं। Fightful Select के अनुसार यह नाम लिस्ट में हैं:

WWE SmackDown रोस्टर

  1. ड्रू मैकइंटायर
  2. हैप्पी कॉर्बिन
  3. जे उसो
  4. जिमी उसो
  5. कोफी किंग्सटन
  6. मैडकैप मॉस
  7. पॉल हेमन
  8. रिकोशे
  9. रोमन रिंस
  10. सैमी जेन
  11. शेमस
  12. जेवियर वुड्स

इनके अलावा सुपरस्टार्स को अपने अनुसार हेयरस्टाइल बदलने की अनुमति नहीं दी गई है। यह रूल काफी ज्यादा अजीब है और किसी ने नहीं सोचा होगा कि WWE में भी ऐसा कोई नियम आएगा। इस लिस्ट में कई बड़े सुपरस्टार्स का नाम शामिल नहीं है जिसमें से एक थ्योरी हैं। यह काफी अजीब बात है। उनके पास इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है और वो कंपनी के सबसे अहम सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। विंस मैकमैहन उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं और इसी वजह से उन्हें पुश मिल रहा है। आपको बता दें कि यह नियम मेंस सुपरस्टार्स के लिए है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications