WWE: भारतीय WWE फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। WWE ने बड़ा ऐलान इस बार किया है। 8 सितंबर, 2023 को जीएमसी बालायोगी इंडोर स्टेडियम (गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम), हैदराबाद में Superstar Spectacle इवेंट के साथ भारत में लंबे समय बाद WWE की वापसी होगी। यह भारत में साल 2017 के बाद से होने वाला पहला लाइव इवेंट होगा। वहीं हैदराबाद में आयोजित होने वाला भी पहला WWE लाइव इवेंट होगा। इस खबर के बाद भारतीय फैंस जरूर खुशी से झूम उठेंगे।WWE@WWEBREAKING: WWE returns to India this September with #WWESuperstarSpectacle in Hyderabad, and tickets are available this Friday, August 4 at 12 PM IST!Full details ms.spr.ly/60159823h🎟️ Preregistration ms.spr.ly/6016982O6 pic.twitter.com/LQ9HLNf6fW1538258BREAKING: WWE returns to India this September with #WWESuperstarSpectacle in Hyderabad, and tickets are available this Friday, August 4 at 12 PM IST!Full details 👉 ms.spr.ly/60159823h🎟️ Preregistration 👉 ms.spr.ly/6016982O6 pic.twitter.com/LQ9HLNf6fWजीएमसी बालयोगी इंडोर स्टेडियम (गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम) में WWE Superstar Spectacle के टिकट इस शुक्रवार, 4 अगस्त, 2023 को दोपहर 12:00 बजे से www.bookmyshow.com पर उपलब्ध होंगे। इस गुरुवार, 3 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे IST से प्रारंभिक प्रीसेल में शामिल होने के इच्छुक फैंस अब BookMyShow ऐप और वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।भारतीय WWE फैंस अपने पसंदीदा सुपरस्टार्स को एक्शन में देखने के लिए उत्सुक हो सकते हैं। जिनमें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस, विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली, अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस सैमी जेन और केविन ओवेंस, इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर, जिंदर महल, वीर, सांगा, ड्रू मैकइंटायर, बैकी लिंच, नटालिया, मैट रिडल सहित कुछ अन्य सुपरस्टार्स शामिल हैं। इन सभी सुपरस्टार्स के अलावा कुछ अन्य बड़े रेसलर भी भारत आ सकते हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम रोमन रेंस का होगा। उन्हें लेकर भी बहुत जल्द बड़ी जानकारी सामने आएगी। पिछली बार जब भारत का WWE दौरा था तब रेंस मौजूद थे। हालांकि उस समय उनका बहुत बड़ा नाम नहीं था। अब वो कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। अगर कंपनी को भारत में अच्छा बिजनेस करना है तो फिर उनकी एंट्री जरूर होनी चाहिए। उस समय रेंस के अलावा सैथ रॉलिंस, डीन एंब्रोज़, फिन बैलर, ब्रे वायट, ट्रिपल एच, जिंदर महल, एलेक्सा ब्लिस, साशा बैंक्स, शेमस, केन, ब्रॉन स्ट्रोमैन जैसे फेमस सुपरस्टार्स ने भी अपना जलवा दिखाया था। भारतीय WWE सुपरस्टार्स का एक्शन देखकर फैंस होंगे खुशभारतीय सुपरस्टार्स जिंदर महल, वीर और सांगा भी एक्शन में दिखेंगे। भारतीय फैंस इन्हें देखकर भी खुश हो जाएंगे। वैसे WWE ने कुछ महीने पहले ही बता दिया था कि भारत में इवेंट का आयोजन किया जाएगा, तब तारीख का खुलासा नहीं किया गया था। अब पूरी तरह इसकी पुष्टि कर दी गई है।Brandon Thurston@BrandonThurstonWWE CEO Nick Khan breaks some news right now at MoffettNathanson conference talk. He says $WWE will do a live event in India this September.47886