WWE WrestleMania 38 इवेंट काफी ज्यादा सफल साबित हुआ। WWE ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीता। WWE ने अगले साल के बड़े इवेंट को लेकर भी अहम घोषणा कर दी है। दरअसल, रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 का आयोजन लोस एंजेलिस में होगा और यह भी दो दिनों का इवेंट रहेगा।WWE WrestleMania 39 को लेकर अहम घोषणा देखने को मिलीWWE ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स और यूट्यूब पर ऐलान करते हुए वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो की शुरुआत में हॉलीवुड साइन दिखाया गया और बताया गया कि वहां इवेंट का आयोजन होगा। बाद में बैकी लिंच (Becky Lynch) के ग्लासेस में कुछ बड़े सुपरस्टार्स के नाम नजर आए।इस वीडियो में बैकी लिंच, शार्लेट फ्लेयर, रोमन रेंस, द मिज़, साशा बैंक्स, ब्रॉक लैसनर, सैथ रॉलिंस, बियांका ब्लेयर, कोफी किंग्सटन, रैंडी ऑर्टन, बॉबी लैश्ले, ऐज, ड्रू मैकइंटायर और रिया रिप्ली जैसे अहम WWE सुपरस्टार्स नजर आ रहे हैं। WWE ने यहां ऐलान करते हुए यह भी बताया कि WrestleMania 39 इवेंट असल में सोफी स्टेडियम, लोस एंजेलिस में होने वाला है।पिछले कुछ सालों से WrestleMania का आयोजन दो दिनों तक देखने को मिल रहा था। WWE का यह प्लान काफी सफल रहा है और उन्होंने इसे जारी रखने का निर्णय लिया है। इसी कारण WrestleMania 39 का आयोजन यूनाइटेड स्टेट्स के समय अनुसार शनिवार, 1 अप्रैल और रविवार, 2 अप्रैल को होगा।WWE@WWERegister for #WrestleMania 39 presale tickets NOW and be the first to secure your seat at @SoFiStadium on April 1 & 2, 2023!🎟 ms.spr.ly/6017wtEpH9:10 AM · Apr 3, 20223380709Register for #WrestleMania 39 presale tickets NOW and be the first to secure your seat at @SoFiStadium on April 1 & 2, 2023!🎟 ms.spr.ly/6017wtEpH https://t.co/9Px30LPUxTWWE ने अपनी इस वीडियो के साथ कई सारे सुपरस्टार्स को शो के लिए एडवर्टाइज कर दिया है। देखकर साफ पता चल रहा है कि WrestleMania 39 में यह सुपरस्टार्स नजर आएंगे। साथ ही बैकी लिंच का वीडियो में स्क्रीन टाइम अन्य सुपरस्टार्स से ज्यादा था। उन्हें शायद मेन इवेंट में मैच लड़ने का मौका मिल सकता है।WrestleMania 39 इवेंट काफी बड़ा रहने वाला है और अभी से कई बड़े मुकाबले शो के लिए खबरों में चल रहे हैं। यह इवेंट हॉलीवुड में होगा और इसी कारण उम्मीद लगाई जा रही है कि द रॉक शो का हिस्सा बनेंगे। अगर ऐसा होता है तो रोमन रेंस के खिलाफ उनका मैच होगा। इसके अलावा रोंडा राउजी और बैकी लिंच का ड्रीम मुकाबला भी देखने को मिल सकता है।