WWE में पिछले हफ्ते आखिरकार भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) ने लंबे समय बाद धमाकेदार वापसी की। अब WWE ने वापसी के बाद उनके पहले मैच का ऐलान कर दिया है। वीर महान का मुकाबला 47 साल के दिग्गज रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) के खिलाफ रॉ (Raw) में होगा। WWE@WWE.@reymysterio goes one-on-one with @VeerMahaan tomorrow night on #WWERaw! 8/7c @USA_Network ms.spr.ly/6017wIEzt6:30 AM · Apr 11, 20221529162.@reymysterio goes one-on-one with @VeerMahaan tomorrow night on #WWERaw!📺 8/7c @USA_Network ms.spr.ly/6017wIEzt https://t.co/SdXDyCGof7वीर महान को ड्राफ्ट में जिंदर महल और शैंकी से अलग कर दिया गया था। इसके साथ ही उनके नाम में बदलाव भी किया गया था। हालांकि ड्राफ्ट के बाद से उन्हें मेन रोस्टर में नहीं देखा गया था। इस बीच लगातार उनको लेकर प्रोमो दिखाई जा रहे थे। कुछ समय पहले WWE ने ऐलान किया था कि वीर महान की वापसी WrestleMania 38 के बाद होने वाले Raw के पहले एपिसोड में होगी। उन्होंने अपनी वापसी की जबरदस्त बनाने के लिए मिस्टीरियो फैमिली को शिकार बनाया। उन्होंने रॉ में डॉमिनिक मिस्टीरियो और रे मिस्टीरियो के ऊपर अटैक किया था। यहां तक कि उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो को मोडिफाइड कैमल क्लच में जकड़ लिया था। अब वीर महान की नजर वापसी के बाद अपना पहला मैच जीतने पर होगी, लेकिन उनके सामने रे मिस्टीरियो के रूप में मुश्किल चुनौती होने वाली है। हालांकि अगर वीर महान इस मैच को जीतते हैं तो उन्हें इससे काफी फायदा होगा और अच्छा मोमेंटम भी मिलेगा। वीर महान को इस बीच डॉमिनिक से भी बचना होगा, जोकि इस मैच में दखल दे सकते हैं। WWE मेन रोस्टर में कैसा रहा है वीर महान का प्रदर्शन?वीर महान का प्रदर्शन WWE के Main Event शो में काफी जबरदस्त रहा है, लेकिन मेन रोस्टर में उन्होंने अपना आखिरी मैच सितंबर 2021 में लड़ा था। यहां उन्होंने जिंदर महल और शैंकी के साथ मिलकर सिक्स मैन टैग टीम मुकाबले में जैफ हार्डी, मंसूर और मुस्तफा अली को शिकस्त दी थी। इसके अलावा वो ज्यादातर समय मल्टी मैन एक्शन में ही दिखाई दिए हैं। Veer Mahaan@VeerMahaanIf you ask me why I work so hard.This is why.This. All about my fans. Anyone says any different, they're lying.9:50 AM · Apr 5, 2022220021054If you ask me why I work so hard.This is why.This. All about my fans. Anyone says any different, they're lying. https://t.co/a79EKy6njXसिंगल्स स्टार के रूप में वीर महान के पुश की शुरुआत अभी ही हुई है। इससे पहले उन्होंने सिर्फ एक मैच ही लड़ा है। इस मैच का अंत DQ के जरिए हुआ था। फैंस को वीर महान से काफी उम्मीद है और WWE ने भी उन्हें पुश देने के लिए मन बना लिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वीर महान इन उम्मीदों पर खरा उतरते हैं या नहीं। कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!