WWE ने SummerSlam में प्यार में धोखा खाने वाली पूर्व चैंपियन को लेकर किया बड़ा ऐलान, क्या सबसे बड़े हील को सिखाएंगी सबक?

wwe
WWE Raw में इस हफ्ते हुआ था तगड़ा बवाल (Photo: WWE.com)

WWE Makes Major Announcement Regarding Rhea Ripley: WWE में पिछला हफ्ता रिया रिप्ली (Rhea Ripley) के लिए सही नहीं रहा। SummerSlam में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने उन्हें धोखा दिया। उनकी वजह से रिप्ली को लिव मॉर्गन के खिलाफ विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा। अब रिया को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है।

सबसे बड़े हील डॉमिनिक मिस्टीरियो ने कंफर्म किया है कि वो अब लिव मॉर्गन के साथ रिलेशन में हैं। Raw में प्यार में धोखा खाईं रिया ने इस खबर को काफी सीरियस लिया। उन्होंने दोनों का पीछा किया और लिव के ऊपर हमला किया। हालांकि, डॉमिनिक ने उन्हें बचा लिया था।

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड के दौरान WWE ने ऐलान किया कि अगले हफ्ते रेड ब्रांड की शुरूआत रिया रिप्ली करेंगी। इसका मतलब है कि कुछ ना कुछ तगड़ा बवाल जरूर देखने को मिलेगा।

SummerSlam में मिली हार के बाद रिया रिप्ली बहुत गुस्से में नज़र आईं। Raw में डेमियन प्रीस्ट का मुकाबला जेडी मैकडॉना के साथ हुआ था। मैच के बीच में प्रीस्ट के ऊपर फिन बैलर, कार्लिटो, लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो ने हमला कर दिया था। उन्हें बचाने के लिए रिप्ली ने एंट्री की। दोनों ने मिलकर फिर बवाल मचाया।

SummerSlam में डेमियन प्रीस्ट को भी फिन बैलर से धोखा मिला था। बैलर की वजह से डेमियन को गुंथर के खिलाफ अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी। प्रीस्ट भी रेड ब्रांड के एपिसोड में काफी गुस्से में थे। रिया और डेमियन अब आगे साथ में काम करते हुए फैंस को नज़र आएंगे। दोनों ने इस हफ्ते शानदार अंदाज में एक-दूसरे को गले लगाया।

क्या WWE Bash in Berlin में होंगे तगड़े मुकाबले?

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट 31 अगस्त को Bash in Berlin होगा। डेमियन प्रीस्ट और फिन बैलर के बीच इस शो में वन-ऑन-वन मुकाबला देखने को मिल सकता है। इसके अलावा रिया रिप्ली भी रीमैच की मांग लिव मॉर्गन के खिलाफ कर सकती हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को बहुत मजा आएगा। साथ ही साथ कुछ तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। अगले हफ्ते Raw की शुरूआत रिया रिप्ली करेंगी तो वो कुछ बड़ा ऐलान कर सकती हैं। उनका फोकस लिव मॉर्गन और डॉमिनिक मिस्टीरियो के ऊपर रहेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now