WrestleMania XL में हार के बाद SmackDown में होगा Roman Reigns की किस्मत का फैसला, WWE ने किया बहुत बड़ा ऐलान

WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Roman Reigns: WWE WrestleMania XL में कुछ हफ्ते पहले रोमन रेंस (Roman Reigns) को बड़ा झटका लगा था। कोडी रोड्स (Cody Rhodes) ने उन्हें हराकर उनके ऐतिहासिक अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रन का अंत कर दिया था। हार के बाद रेंस ब्रेक पर चले गए हैं। अब उन्हें लेकर बनाए गए प्लान और उनकी वापसी को लेकर तमाम तरह की बातें चल रही हैं। इस बीच कंपनी ने उन्हें लेकर बड़ा ऐलान किया है।

Ad

रोमन रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे। चार साल तक उन्होंने चैंपियन के रूप में जबरदस्त काम कंपनी में किया। कई दिग्गजों को उन्होंने हराया। अंत में कोडी रोड्स ने उन्हें हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की।

आप सभी को पता है कि SmackDown और Raw के आगामी एपिसोड में WWE ड्राफ्ट का आयोजन होगा। सभी के दिमाग में एक ही सवाल था कि क्या रेंस ड्राफ्ट का हिस्सा रहेंगे या नहीं। अब कंपनी ने इसके बारे में बता दिया है। कंपनी ने ड्राफ्ट 2024 में रहने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट जारी कर दी है। रोमन रेंस का नाम भी इसमें शामिल है। SmackDown में होने वाले ड्राफ्ट में रोमन रेंस भी शामिल रहेंगे। रेंस के साथ पूल में द ब्लडलाइन के अन्य सदस्यों को भी रखा गया है।

Ad

कुल मिलाकर कहा जाए तो अब रोमन रेंस की किस्मत का फैसला SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में होगा। देखना होगा कि वो ब्लू ब्रांड में ही रहेंगे या फिर रेड ब्रांड में जाएंगे। वैसे रोमन कई सालों से SmackDown में ही काम कर रहे हैं। हालांकि, अब बदलाव देखने को मिल सकता है। रेंस के पास अब चैंपियनशिप नहीं है, इस लिहाज से देखा जाए तो उनके ब्रांड में बदलाव हो सकता है।

WWE में रोमन रेंस की वापसी कब होगी?

रोमन रेंस की वापसी को लेकर अभी तक कोई भी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ हफ्ते पहले Press Time ने अपनी रिपोर्ट में उन्हें लेकर बड़ी जानकारी दी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि रेंस को SummerSlam 2024 से पहले होने वाले SmackDown के एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है। फिलहाल सभी की नजरें इस हफ्ते होने वाले SmackDown के शो पर होंगी। देखना होगा कि रेंस को लेकर कंपनी क्या फैसला लेगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications