WWE ने Roman Reigns को लेकर किया बहुत बड़ा ऐलान, Money in the Bank और SummerSlam के अलावा इन शोज़ में भी मचाएंगे बवाल

wwe released roman reigns schedule
WWE ने रोमन रेंस का शेड्यूल जारी किया

Roman Reigns: WWE WrestleMania 39 के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपना अगला मैच नाईट ऑफ चैंपियंस (Night of Champions) में लड़ा। अब कंपनी ने उन शोज़ का ऐलान किया है, जिनमें ट्राइबल चीफ नज़र आने वाले। ये शेड्यूल फैंस के लिए अच्छी खबर है क्योंकि रोमन कई बड़े इवेंट्स में परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगे।

Money in the Bank और SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट्स करीब आते जा रहे हैं और उससे पहले ट्राइबल चीफ लाइव शोज़ समेत कुल 10 अपीयरेंस देने वाले हैं। WWE द्वारा जारी की गई लिस्ट से ये भी पता चलता है कि Roman Reigns, इस बार लंदन में होने वाले Money in the Bank में भी जरूर मैच लड़ेंगे।

जैसा कि हमने आपको बताया कि रोमन ने अपना आखिरी मैच Night of Champions 2023 में लड़ा, जहां उनकी और सोलो सिकोआ की टीम को अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के खिलाफ हार मिली थी।

पूर्व WWE चैंपियन ने Roman Reigns की जमकर तारीफ की

Roman Reigns पिछले करीब एक दशक के समय से WWE के फेस सुपरस्टार बने हुए हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता उनके मौजूदा ट्राइबल चीफ किरदार ने दिलाई है। उनके हील किरदार में काम और द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन की कई दिग्गज भी तारीफ कर चुके हैं।

TMZ Sports को दिए एक हालिया इंटरव्यू में हल्क होगन ने रोमन के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा:

"उन्होंने रेसलिंग की कला को जीवंत रखा है। उन्होंने वही चीज़ें की हैं जो पहले होती थीं, लेकिन पहले से स्क्रिपटेड नज़र आने वाले शोज़ के लेवल को रोमन ने एक अलग लेवल पर पहुंचा दिया है। रोमन ठीक वैसा ही कर रहे हैं, जैसा इस कंपनी को जरूरत है। वो बड़े सुपरस्टार हैं, मूव्स शानदार हैं और शोज़ को मेन इवेंट करते हैं। उन्होंने हम सभी के लिए रेसलिंग की कला को जीवित रखा है।"

Night of Champions में रोमन ने एक बड़ा कीर्तिमान रचते हुए यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 1000 दिनों के आंकड़े को छू लिया था। ऐसा करते ही वो WWE इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक चैंपियन बने रहने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिसमें हल्क होगन, ब्रूनो सैमर्टिनो जैसे दिग्गज मौजूद हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications