WWE Royal Rumble से पहले SmackDown में होगा बवाल, कंपनी ने 2 Superstars के बीच फर्स्ट टाइम एवर मैच का किया ऐलान

Pankaj
WWE SmackDown में फैंस को आएगा मजा
WWE SmackDown में फैंस को आएगा मजा

Karrion Kross: WWE SmackDown में कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) और स्कार्लेट (Scarlett) इस समय जबरदस्त काम कर रहे हैं। वापसी के बाद से अभी तक दोनों का जलवा देखने को मिला। इस समय क्रॉस की राइवलरी दिग्गज रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) के साथ चल रही है। दोनों के बीच मैच का ऐलान भी कर दिया गया है।

WWE Royal Rumble से पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड में इन दोनों के बीच मुकाबला होगा। WWE रिंग में पहली बार फैंस को इन दोनों के बीच मैच देखने को मिलेगा। अगस्त 2022 में कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट ने WWE में दोबारा वापसी की थी। इसके बाद क्रॉस की राइवलरी ड्रू मैकइंटायर के साथ शुरू हुई। दोनों के बीच प्रीमियम लाइव इवेंट में मैच भी हुए। दोनों ने एक-एक जीत हासिल की।

मैकइंटायर से राइवलरी खत्म होने के बाद क्रॉस ने रे मिस्टीरियो को परेशान किया। दोनों के बीच राइवलरी शुरू हुई। क्रॉस ने अपने माइंडगेम से मिस्टीरियो को बहुत दिक्कत दी। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में दोनों का आमना-सामना हुआ। रे के सैगमेंट में क्रॉस और स्कार्लेट ने एंट्री की। क्रॉस ने इसके बाद रे की जमकर बेइज्जती की। मिस्टीरियो को गुस्सा आ गया और उन्होंने क्रॉस पर हमला कर दिया। यहां एक बार फिर स्कार्लेट ने क्रॉस को बचाया। मिस्टीरियो अपना 619 मूव लगाने वाले थे लेकिन स्कार्लेट ने उनका पांव पकड़ लिया। इसका फायदा क्रॉस ने उठाया और क्रॉस जैकेट मूव लगाकर रे को धराशाई कर दिया।

WWE Royal Rumble से पहले होगा जबरदस्त मुकाबला

इन दोनों के मुकाबले में बहुत मजा आएगा। दोनों के बीच पहली बार मैच होगा तो फिर कुछ ना कुछ बवाल जरूर देखने को मिलेगा। रे मिस्टीरियो को स्कार्लेट से सावधान रहना पड़ेगा। वो इस मैच में दखलअंदाजी कर क्रॉस की जीताने की पूरी कोशिश करेंगी। रे ने WWE Royal Rumble मैच में भी अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो Royal Rumble से पहले ब्लू ब्रांड का अंतिम एपिसोड जोरदार होगा। फैंस को कुछ ना कुछ बड़ा सरप्राइज जरूर मिलेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।