Raw: WWE रॉ (Raw) का अगला एपिसोड बहुत ही शानदार रहने वाला है। WWE ने शो के लिए कई बढ़िया मैचों का ऐलान कर दिया है। इस एपिसोड में निकी क्रॉस (Nikki Cross) का एक बड़ा मैच होने वाला है। साथ ही WWE ने एक खास 'ट्रिक और स्ट्रीट फाइट' मैच भी तय कर दिया है। WWE Raw के अगले एपिसोड में दो बड़े मैच देखने को मिलेंगे पिछले हफ्ते निकी क्रॉस ने मेन इवेंट में सभी को चौंका दिया था। उन्होंने अपने पुराने नाम और कैरेक्टर के साथ वापसी की। फैंस उन्हें पहले की तरह देखकर खुश हो गए थे क्योंकि कोई उन्हें सुपरहीरो गिमिक में उतना पसंद नहीं कर रहा था। उन्होंने यहां सभी पर बुरी तरह हमला किया था और Raw विमेंस चैंपियन को भी निशाना बनाया था। ब्लेयर की इसी कारण बेली के खिलाफ चौंकाने वाली हार हुई थी। अब Raw के एपिसोड में बियांका ब्लेयर के खिलाफ उनका नॉन-टाइटल मैच देखने को मिलेगा। निकी क्रॉस को अपने पुराने कैरेक्टर में आने के बाद सीधा विमेंस चैंपियन के खिलाफ मैच लड़ने का मौका मिल रहा है। यह मुकाबला उनके लिए बहुत ही अहम साबित होने वाला है। इस मैच से निकी के भविष्य पर बहुत फर्क पड़ेगा। साथ ही बियांका ब्लेयर अपनी हार का बदला लेना चाहेंगी। Diva Dirt@divadirtBianca Belair vs. Nikki Cross Set For Oct. 31 Raw dlvr.it/Sbwv4w #WWERaw #BiancaBelair #NikkiCross11Bianca Belair vs. Nikki Cross Set For Oct. 31 Raw dlvr.it/Sbwv4w #WWERaw #BiancaBelair #NikkiCross https://t.co/TlTFBCLAFYWWE ने इसके अलावा मैट रिडल और ओटिस के बीच एक 'ट्रिक और स्ट्रीट फाइट' मैच तय कर दिया है। पिछले हफ्ते चैड गेबल और इलायस का मैच हुआ था। इस मुकाबले के बाद गेबल और ओटिस ने मिलकर पूर्व 24/7 चैंपियन पर बुरी तरह हमला कर दिया था। हालांकि, मैट रिडल ने आकर उन्हें बचाया था। इसी कारण अब Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में मैट रिडल का मुकाबला ओटिस के खिलाफ देखने को मिलेगा। असल में यह स्ट्रीट फाइट मैच है लेकिन इसमें Halloween की थीम रहने वाली है। Halloween की सामग्री को हथियारों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। उम्मीद है कि दोनों का यह मुकाबला बहुत ही धमाकेदार रहेगा। आपको बता दें कि ब्रॉक लैसनर भी Raw के एपिसोड में नज़र आने वाले हैं और वो यहां पर बॉबी लैश्ले के साथ दुश्मनी आगे बढ़ा सकते हैं। रोमन रेंस भी शो में अहम किरदार निभाएंगे। WrestleRealm@WR_Discord#WWE Raw on October 31, 2022 in Dallas, TX at 8PM EST on USA Network- Roman Reigns will appear on #WWERaw - Bianca Belair vs Nikki Cross- Brock Lesnar returns - Matt Riddle vs Otis in a Trick or Treat Street Fight match#WWERaw #wrestlingdiscord11#WWE Raw on October 31, 2022 in Dallas, TX at 8PM EST on USA Network- Roman Reigns will appear on #WWERaw - Bianca Belair vs Nikki Cross- Brock Lesnar returns - Matt Riddle vs Otis in a Trick or Treat Street Fight match#WWERaw #wrestlingdiscord https://t.co/su1tqbtFupWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।