WWE ने खतरनाक ग्रुप को लेकर किया चौंकाने वाला ऐलान, ब्रांड में हुआ बदलाव; अब किसकी बजेगी बैंड?

WWE SmackDown में गया खतरनाक ग्रुप (Photo: WWE.com)
Wyatt Sick6 का अब SmackDown में दिखेगा जलवा (Photo: WWE.com)

Wyatt Sick6 drafted to SmackDown: WWE Raw में इस हफ्ते तूफानी एक्शन और एक पूर्व AEW सुपरस्टार का डेब्यू देखने को मिला। इस दौरान फैंस को यह जानकारी मिली कि पिछले महीने डेब्यू करने वाले खतरनाक ग्रुप का घर बदल गया है। यह हैरान करने वाला ऐलान तब हुआ था जब उनके साथ फ्यूड करने वाले ग्रुप से जुड़ा सैगमेंट टीवी पर दिखाई दिया था। अब ऐसे में इस स्टोरी को लेकर सस्पेंस बन गया है।

Ad

Wyatt Sick6 ने 17 जून 2024 को Raw में डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने बैकस्टेज कई रेसलर्स को लहूलुहान कर दिया था। वहीं उनकी स्टोरी उसके बाद अब अमेरिकन मेड लीडर चैड गेबल से हुई थी और फिर यह द फाइनल टेस्टामेंट के साथ शुरू हो गई थी। इस समय भी यह उनके साथ ही चल रही है। इसमें द मिज़ भी उनके साथ आ गए थे। Raw के हालिया एपिसोड में द फाइनल टेस्टामेंट लीडर कैरियन क्रॉस जनरल मैनेजर एडम पीयर्स के कमरे के बाहर नजर आए थे। उन्होंने द मिज़ को बताया कि उनके विरोधी अब SmackDown का हिस्सा हो गए हैं।

Ad

WWE Raw में Wyatt Sick6 का आखिरी मैच कब और किसके साथ हुआ था?

Wyatt Sick6 मेंबर्स को आखिरी बार टीवी पर फैंस ने WWE Raw के 9 दिसंबर 2024 वाले एपिसोड के दौरान देखा था। इसमें उनका सामना द फाइनल टेस्टामेंट & द मिज़ से हुआ था। इसके दौरान AOP और कैरियन क्रॉस ने Wyatt Sick6 पर हमला करके जीत दर्ज करने का प्रयास किया। वह इसमें कामयाब नहीं हो पा रहे थे। इसके बाद द फाइनल टेस्टामेंट के मेंबर पॉल एलरिंग ने वापसी की और उन्होंने अंकल हाउडी पर पाउडर फेंक दिया था।

इसका फायदा उठाकर कैरियन क्रॉस ने फाइनल प्रेयर मूव लगा दिया और जीत दर्ज की थी। अब जब Wyatt Sick6 WWE SmackDown का हिस्सा बन गए हैं तो देखना होगा कि इन दोनों की स्टोरी में क्या होता है। वैसे इसके चलते SmackDown में काफी धमाल हो सकता है क्योंकि Wyatt Sick6 हमेशा उन लोगों पर हमला करता है जिन्होंने किसी को धोखा दिया हो। ऐसे में देखना होगा कि आखिर ब्लू ब्रांड में इस खतरनाक ग्रुप का शिकार कौन सा सुपरस्टार बनता है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications