पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में आर ट्रूथ ने अपनी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप एक नहीं बल्कि दो सुपरस्टार आंद्रेद और रे मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड की थी। ओपन चैलेंज उन्होंने दिया था। और इस मैच में आर ट्रूथ की जीत हुई थी।अगले हफ्ते एक बार फिर वो अपना टाइटल डिफेंड करेंगे। और इस बार कौन उन्हें चुनौती देगा? जॉन सीना क्या करेंगे? ये सवाल आर ट्रूथ ने ही किया था जब वो प्रोमो दे रहे थे। दोनों को अब टाइटल शॉट चाहिए। ट्रिपल थ्रैट मैच में आर ट्रूथ एक बार फिर नंबर वन रहे। रे मिस्टीरियो और आंद्रेद के बीच पिछले कुछ टाइम से फ्यूड चल रही है। एक बार फिर ये दोनों चैलेंज कर सकते है. हालांकि इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। इंस्टाग्राम पर आर ट्रूथ ने एक बार फिर अपनी चैंपियनशिप अगले हफ्ते स्मैकडाउन के लिए लगा दी है। यानि की अगले हफ्ते फिर कोई उन्हें चैलेंज करने आएगा। View this post on Instagram This Tuesday on #SDLive, @ronkillings1 will issue another #USTitle Open Challenge, and @mikethemiz goes one-on-one with @uceyjucey! A post shared by WWE (@wwe) on Mar 1, 2019 at 3:56pm PSTअभी ये कहना मुश्किल है की कौन उन्हें चैलेंज करेगा। लेकिन स्मैकडाउन में इस कतार में कई सुपरस्टार्स है। समओ जो, हार्डीज, रूसेव और नाकामुरा इस टाइटल के लिए ट्रूथ को चैलेंज कर सकते है। मिज का भी मुकाबला यहां देखने को मिलेगायूएस टाइटल हमेशा से बदलता रहता है। कभी किसी के पास तो कभी किसी के पास ये टाइटल जाता रहता है। वैसे भी अब रैसलमेनिया काफी नजदीक है। और इसी के तहत हर टाइटल का महत्व काफी बढ़ जाता है। फैंस भी कुछ अच्छा यहां देखना चाहते है। आर ट्रूथ को फैंस का अच्छा सपोर्ट मिलता है। ओपन चैलेंज के तहत कोई भी सुपरस्टार अब यहां आ सकता है। क्या पता कोई नया सुपरस्टार वापसी कर इसके लिए चैलेंज करें। कुछ भी यहां हो सकता है। फैंस अब स्मकैडाउन का इंतजार कर रहे है। जिसके साथ भी आर ट्रूथ का यहां मैच होगा काफी मजा यहां आएगा।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं