Raw: WWE रॉ (Raw) के एपिसोड द्वारा बेली (Bayley) और बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के बीच एक बड़ा मैच तय हो गया है। दरअसल, बेली ने एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules 2022) में बियांका ब्लेयर को लैडर मैच लड़ने के लिए चैलेंज किया। यह मैच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए देखने को मिलेगा। WWE Extreme Rules के लिए Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच का हुआ ऐलान एक हफ्ते पहले Raw के एपिसोड में डैमेज कंट्रोल फैक्शन ने बियांका ब्लेयर की बुरी हालत की थी। बाद में बेली ने बियांका ब्लेयर को Extreme Rules में मैच लड़ने के लिए कहा था। Raw के एपिसोड की शुरुआत बियांका ब्लेयर के प्रोमो सैगमेंट के साथ देखने को मिली। उनके साथ एलेक्सा ब्लिस और ओस्का भी थीं। उन्होंने यहां बेली की बेइज्जती की और इसी कारण बाद में डैमेज कंट्रोल की लीडर ने एंट्री की। थोड़े समय तक उन्होंने एक-दूसरे पर निशाना साधा और बाद में बेली ने ब्लेयर के सामने लैडर मैच लड़ने का प्रस्ताव रखा। बियांका ब्लेयर ने इसे तुरंत स्वीकार किया क्योंकि वो शुरुआत से ही बेली के खिलाफ लड़ना चाहती थीं। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_BAYLEY.BIANCA.LADDER MATCH!!!#WWERaw #WWE4815BAYLEY.BIANCA.LADDER MATCH!!!#WWERaw #WWE https://t.co/D2JNQwfyAqदोनों ही विमेंस सुपरस्टार्स ने लगातार अपने प्रदर्शन द्वारा प्रभावित किया है और SummerSlam के बाद से वो एक ही स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं। आखिर दोनों के बीच Extreme Rules में Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए लैडर मैच देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि दोनों के बीच पहले अधूरी दुश्मनी देखने को मिली है और इसी कारण बेली ने आते ही ब्लेयर के साथ स्टोरीलाइन की शुरुआत की। बियांका ब्लेयर के साथ स्टोरीलाइन के दौरान ही पूर्व SmackDown विमेंस चैंपियन चोटिल हुई थीं। 25 जून 2021 को SmackDown के एपिसोड में बेली और सैथ रॉलिंस ने टीम बनाकर बियांका ब्लेयर और सिजेरो के खिलाफ मैच लड़ा था। इस मैच के बाद से बेली पूरी तरह एक्शन से दूर हो गई थीं और उन्होंने सीधा SummerSlam 2022 में वापसी की जहां उन्होंने बियांका ब्लेयर को कंफ्रंट किया। दोनों सुपरस्टार्स पहले कई शानदार मैच दे चुकी हैं और इसी वजह से उम्मीद है कि यह मुकाबला तगड़ा रहेगा। इस मैच में बेली जीत दर्ज करते हुए नई चैंपियन बन सकती हैं और ब्लेयर की बादशाहत का अंत कर सकती हैं। Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_.@BiancaBelairWWE picks up the W to build momentum towards Extreme Rules!#WWERaw #WWE166.@BiancaBelairWWE picks up the W to build momentum towards Extreme Rules!#WWERaw #WWE https://t.co/cvhQMCHkLGWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।