WWE ने किया बहुत ही बड़ा ऐलान, फेमस जगह पर होगा 3 दशक बाद ऐतिहासिक इवेंट

WWE का बड़ा इवेंट यूनाइटेड किंगडम में होगा
WWE का बड़ा इवेंट यूनाइटेड किंगडम में होगा

WWE ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल, लगभग 3 दशकों के बाद यूनाइटेड किंगडम में कोई बड़ा स्टेडियम इवेंट देखने को मिलेगा। इस शो का आयोजन 3 सितंबर 2022 को कार्डिफ, वेल्स के प्रिंसिपलिटी स्टेडियम में होगा। इस इवेंट से प्री-रजिस्ट्रेशन और अन्य चीज़ों से जुड़ी अहम जानकारी अभी से वेबसाइट पर मौजूद है।

Ad

WWE लाइव इवेंट्स के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट जॉन पोर्को ने इस विषय पर बात करते हुए आधिकारिक रूप से जानकारी दी। उन्होंने प्रेस रिलीज में कहा:

“प्रिंसिपलिटी स्टेडियम बड़े इवेंट के लिए सबसे अच्छी जगह है, हम यहां वेल्स, पूरे यूरोप और पूरी दुनिया में फैंस को होस्ट कर सकते हैं। यह हफ्ता WWE से जुड़े कई शानदार अनुभवों से भरा हुआ रहेगा और हम उम्मीद करते हैं कि हम लंबे समय तक फैंस के मन में यादें छोकर जाएं और 1992 में वेम्ब्ली स्टेडियम हुए SummerSlam से बेहतर प्रदर्शन करें।
Ad

स्टेडियम मैनेजर ने भी इस विषय पर बात करते हुए कई चीज़ें कही। उन्होंने बताया:

"हमें काफी गर्व है कि WWE ने प्रिंसिपलिटी स्टेडियम को बड़ा इवेंट होस्ट करने के लिए चुना है जो स्टेडियम की प्रतिष्ठा वर्ल्ड क्लास वेन्यू के रूप में बढ़ाएगा। प्रिंसिपलिटी स्टेडियम शहर के दिल यानी सेंटर में मौजूद है और इसी वजह से फैंस को इवेंट का अनुभव स्टेडियम के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर बढ़िया तरह से मिलेगा और यह कार्डिफ जैसे बड़े शहर के लिए फायदेमंद चीज़ होगी।"

प्रेस रिलीज में WWE ने अन्य चीज़ों की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि वो इवेंट को यादगार बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। .


WWE का यूनाइटेड किंगडम में अप्रैल 2022 में टूर होगा

एक महीने पहले WWE ने ऐलान करते हुए बताया था कि न्यूकासल में 28 अप्रैल और लंदन में 30 अप्रैल 2022 को इवेंट्स का आयोजन होगा। इसकी सेल्स काफी समय पहले आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो गई है। उम्मीद लगाई जा रही है कि रोंडा राउजी, साशा बैंक्स, ड्रू मैकइंटायर, सैमी जेन और शेमस समेत कई सारे सुपरस्टार्स यूनाइटेड किंगडम के इवेंट्स में नजर आएंगे।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications