इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का प्रसारण दो अलग लोकेशन से हुआ था। शो की शुरूआत क्लीवलैंड से हुई और इसके बाद कुछ मैचों का आयोजन मियामी से हुआ। WWE ने इसके बाद एक और मजेदार ऐलान कर दिया है। WWE ने साल 2022 के लिए पहले पीपीवी का ऐलान कर दिया और ये न्यू ईयर के दिन होगा। इस शो का आयोजन अटलांटा में होगा। WWE ने इसके लिए प्रेस रिलीज भी जारी कर दी।Right after her win at #RollingLoud, @BiancaBelairWWE introduced @ATLHawks All-Star @TheTraeYoung to make an epic announcement...WWE will host its first-ever New Year's Day pay-per-view event on Saturday, January 1 in Atlanta! pic.twitter.com/Ix22DQBldO— WWE (@WWE) July 24, 2021WWE ने किया बहुत बड़ा ऐलानपहली बार ऐसा होगा जब न्यू ईयर के दिन WWE का पीपीवी होगा। इस इवेंट के लिए टिकटों की बिक्री 27 अगस्त से शुरू होगी। यूएस के अलावा भारत में भी इस शो का लाइव प्रसारण होगा। WWE नेटवर्क भी इसे दिखाया जाएगा। दरअसल WWE का साल में सबसे पहला पीपीवी हमेशा Royal Rumble होता है लेकिन अगले साल ऐसा नहीं होगा। साल 2005, 2006 और 2007 में WWE का न्यू ईयर रिवोल्यूशन पीपीवी होता था और ये Raw की तरफ से आयोजित किया जाता था। शायद इस बार इसमें बदलाव किया जाएगा और नए पीपीवी का नाम न्यू ईयर डे इवेंट रखा जाएगा। नाम बदलकर WWE इस पीपीवी की वापसी करा सकता है।Just bring back New Year's Revolution. @WWE https://t.co/Pe0wcWXpmF pic.twitter.com/eQY4QkPciZ— Nick (@UltraShadow97) July 24, 2021WWE का न्यू ईयर रिवोल्यूशन पीपीवी हमेशा यादगार रहा था। ऐज ने अपना Money in the Bank कैश इन जॉन सीना के ऊपर इस पीपीवी में ही किया था। शायद अब इस पीपीवी की वापसी WWE कराएगा और अगले साल 1 जनवरी को इसका आयोजन होगा। इस तरह के इवेंट को वैसे बहुत ज्यादा सफलता मिलती है। WWE ने अभी तक पीपीवी का नाम कंफर्म नहीं किया है। आने वाले कुछ दिनों में इस पीपीवी को लेकर अन्य जानकारियां सामने आएंगी। WWE में अब फैंस की वापसी हो गई और अभी से लेकर अगले साल तक कंपनी ने कई बड़े प्लान तैयार कर लिए है। कोविड के कारण काफी नुकसान WWE को झेलना पड़ा था और अब कंपनी कई चीजों में बदलाव भी करना चाहती है। इसी के तहत अब पहला पीपीवी 1 जनवरी को होगा।