WWE सुपरस्टार और 27 साल की लिव मॉर्गन (Liv Morgan) के लिए रेड ब्रांड का एपिसोड खास नहीं रहा। पिछले हफ्ते भी बैकी लिंच (Becky Lynch) के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बैकी लिंच के खिलाफ एक और मैच लिव मॉर्गन को अब मिल गया है। दोनों सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे पर अटैक भी इस हफ्ते किया लेकिन लिव मॉर्गन को इंजरी आ गई। WWE ने लिव मॉर्गन की इंजरी को लेकर बहुत बड़ा अपडेट दिया। बैकी लिंच और मॉर्गन के बीच शानदार प्रोमो सैगमेंट देखने को मिला। दोनों सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। मॉर्गन ने इसके बाद बैकी लिंच को Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर दिया। बैकी लिंच ने लिव मॉर्गन का मजाक बनाया। इसके बाद मॉर्गन ने बैकी लिंच के ऊपर अटैक कर दिया और दोनों लड़ते हुए रिंग के बाहर चली गईं थी। बैकी लिंच ने मॉर्गन को स्टील स्टेप्स पर धक्का दिया। इसके बाद बैकी लिंच ने जो किया वो काफी खतरनाक था। बैकी लिंच ने मॉर्गन के आर्म को स्टेप्स में फंसा दिया और बुरी तरह अटैक कर दिया। मॉर्गन इसके बाद काफी दर्द में नजर आईं।WWE Raw में लिव मॉर्गन के ऊपर बैकी लिंच ने किया खतरनाक अटैकWWE ने बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि लिव मॉर्गन के बाएं हाथ में काफी चोट लगी है। कई जगह पर उनके खरोंज भी आ गई है। बाएं हाथ में radial collateral ligament से भी लिव मॉर्गन दिक्कत में आ गई है। बैकी लिंच के इस अटैक से मॉर्गन को काफी नुकसान पहुंचा।WWE@WWEAs revealed on #RAWTalk, @YaOnlyLivvOnce has a deep bone bruise and a strained radial collateral ligament in her left arm.#WWERaw11:01 AM · Dec 14, 20213512370As revealed on #RAWTalk, @YaOnlyLivvOnce has a deep bone bruise and a strained radial collateral ligament in her left arm.#WWERaw https://t.co/eVdfFUV9wLबैकी लिंच और लिव मॉर्गन की राइवलरी अभी तक खास अंदाज में बिल्ड की गई है। पिछले हफ्ते बैकी लिंच ने चीटिंग करते हुए Raw विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की। अब Day 1 पीपीवी में भी इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच अच्छा मैच देखने को मिलेगा। WWE ने इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। लिव मॉर्गन के पास इस बार अच्छा मौका होगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि बैकी लिंच के चैंपियनशिप रन को लिव मॉर्गन खत्म करेंगी। शायद 1 जनवरी, 2022 को लिव मॉर्गन पर इतिहास रच सकती हैं।