WWE ने AEW से प्रेरित होकर उठाया बहुत बड़ा कदम, Survivor Series WarGames के बाद फैंस को मिलेगा तोहफा

Pankaj
WWE Survivor Series WarGames में फैंस को आएगा मजा
WWE Survivor Series WarGames में फैंस को आएगा मजा

Survivor Series WarGames: 26 नवंबर (भारत में 27 नवंबर) को WWE सर्वाइवर सीरीज वॉरगेम्स (Survivor Series WarGames) प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा। WWE ने इस बार एक अनोखी चीज करने का ऐलान कर दिया है। इस शो के खत्म होने के बाद तुरंत ही प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

ट्रिपल एच ने जब से WWE की जिम्मेदारी संभाली है तब से कुछ बदलाव आ गए है। कुछ बड़े इवेंट्स से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जाती है। नए एडमिनिस्ट्रेशन के अंडर कुछ नई चीजें अब देखने को मिल रही है। ट्रिपल एच इस समय अच्छा काम कर रहे हैं।

वैसे 1990 से देखा जाए तो प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हमेशा ही होता था। अब इसमें कुछ बदलाव कर दिए गए है। अब शायद WWE भी AEW की तर्ज पर काम करना चाहता है। AEW की शुरूआत साल 2019 में हुई थी। किसी बड़े इवेंट्स के बाद तुरंत ही कंपनी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाता है, जबकि ऐसा WWE में नहीं होता है।

WWE ने सोशल मीडिया के जरिए किया बहुत बड़ा ऐलान

अब WWE ने अपने काम करने के तरीके में बदलाव कर लिया है। हाल ही में कंपनी ने ट्विटर के जरिए फैंस को बड़ी जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि WWE Survivor Series WarGames इवेंट के तुरंत बाद ही प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

WWE Survivor Series WarGames इवेंट के फॉर्मेट में भी बदलाव इस बार किया गया है। फैंस को वॉरगेम्स मुकाबले यहां देखने को मिलेंगे। पहले ऐसा नहीं होता था। WWE द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सभी की नजरें टिकी होंगी। यहां आगे के लिए बड़े ऐलान किए जा सकते हैं।

WWE ने इस इवेंट के लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है। कुछ चैंपियनशिप मुकाबले और वॉरगेम्स मैच देखने को मिलेंगे। फैंस को कुछ ना कुछ बड़ा सरप्राइज भी इस शो में देखने को मिलेगा। WWE ने इसके लिए कुछ ना कुछ बड़ा प्लान तैयार किया होगा। इस साल का ये अंतिम बड़ा इवेंट होगा। WWE इस शो को हिट बनाना चाहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links