WWE रॉ (Raw) के एपिसोड द्वारा एक बड़े मैच का ऐलान हो गया है। दरअसल, WWE का अगला पीपीवी Day 1 रहने वाला है। इसके लिए अब Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए बैकी लिंच (Becky Lynch) और लिव मॉर्गन (Liv Morgan) के बीच मैच आधिकारिक रूप से तय हो गया है। लिव ने बैकी को चुनौती दी थी जिसे चैंपियन ने स्वीकारा। WWE@WWEDoes @YaOnlyLivvOnce deserve a rematch for the #WWERaw #WomensTitle?7:51 AM · Dec 14, 20214549449Does @YaOnlyLivvOnce deserve a rematch for the #WWERaw #WomensTitle? https://t.co/OMqZuUnSb9Raw के एपिसोड में बैकी लिंच का सैगमेंट देखने को मिला और उन्होंने लिव मॉर्गन पर निशाना साधा। उन्होंने पिछले हफ्ते अपनी जीत के बारे में बात की। लिव मॉर्गन ने एंट्री की और बताया कि लिंच ने चीटिंग से जीत दर्ज की है। उन्होंने इसके बाद बैकी लिंच को Day 1 पीपीवी में मैच लड़ने की चुनौती दे दी।लिव मॉर्गन ने बैकी लिंच पर हमला किया लेकिन इससे उन्हें फायदा नहीं हुआ। बाद में Raw विमेंस चैंपियन का पलड़ा भारी रहा और उन्होंने स्टील स्टेप्स का उपयोग करते हुए मॉर्गन की बुरी हालत कर दी। इसके बाद लिंच ने चैलेंज को स्वीकारा और बाद में ऑफिशियल्स ने मॉर्गन को चेक किया। साफ तौर पर मॉर्गन चोटिल दिखाई दे रही थीं। WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन की चोट पर बड़ा अपडेट सामने आयाWWE@WWEAs revealed on #RAWTalk, @YaOnlyLivvOnce has a deep bone bruise and a strained radial collateral ligament in her left arm.#WWERaw11:01 AM · Dec 14, 2021922123As revealed on #RAWTalk, @YaOnlyLivvOnce has a deep bone bruise and a strained radial collateral ligament in her left arm.#WWERaw https://t.co/eVdfFUV9wLWWE ने आधिकारिक रूप से Raw विमेंस टाइटल मैच का ऐलान कर दिया है और उन्होंने लिव मॉर्गन की चोट पर भी एक बड़ा अपडेट दिया है। Raw Talk द्वारा पता चला कि मॉर्गन के बाये हाथ में चोट आई है। हालांकि, WWE ने मैच को आगे नहीं बढ़ाया है और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मॉर्गन पीपीवी तक पूरी तरह फिट हो जाएंगी। लिव मॉर्गन और बैकी लिंच के बीच पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में मैच देखने को मिला था। इस मैच में मॉर्गन का प्रदर्शन धमाकेदार रहा लेकिन अंत में बैकी लिंच ने चीटिंग से जीत दर्ज की। इसके बाद साफ हो गया था कि दोनों की दुश्मनी जारी रहेगी। अब दोनों के बीच बड़े इवेंट में मैच तय किया गया है और यह सही मायने में अच्छी चीज़ है। Day 1 का मैच कार्ड बढ़िया लग रहा था और इस मैच के जुड़ने से इवेंट और अच्छा बन जाएगा।