WWE ने ऐतिहासिक ऐलान करते हुए दिग्गज का सपना किया पूरा, WrestleMania वीकेंड पर मिलेगा बहुत बड़ा सम्मान

WWE
WWE Hall of Fame 2024 में किस दिग्गज को किया जाएगा शामिल?

Bull Nakano: WWE ने साल 2024 में हॉल ऑफ फेम (Hall of Fame) शामिल करने के लिए दूसरे नाम की घोषणा कर दी है। यह नाम कई लोगों को चौंका सकता है क्योंकि शायद कई फैंस ने इनका नाम नहीं सुना होगा। विमेंस रेसलिंग में इनका महान योगदान रहा है और यह विमेंस चैंपियनशिप को भी अपने नाम कर चुकी हैं।

Ad

WWE द्वारा दिग्गज बुल नकानो को 2024 के हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने की घोषणा की जा चुकी है। इन्होंने खास तौर पर जापानी रेसलिंग सर्किट में मुकाबले लड़े हैं। बुल ने ऑल जापान विमेंस प्रो रेसलिंग में अपने करियर का डेब्यू किया था, जहां उन्होंने AJW चैंपियनशिप और AJW जूनियर चैंपियनशिप को अपने नाम किया था।

वह मैक्सिको में CMLL का हिस्सा थीं लेकिन यहां उन्होंने ज्यादा समय नहीं बिताया था। नकानो ने इसके बाद यूनाइटेड स्टेट्स में तब WWF के साथ काम किया था। 1994 में हुए SummerSlam के दौरान नकानो ने एलेंड्रा ब्लेज को WWF विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था लेकिन वह इसको जीतने में असफल रही थीं। इसके बाद उन्होंने उसी साल टोक्यो में ब्लेज को टाइटल के लिए मात दे दी थी।

नकानो ने 1997 में चोट के कारण हो रही मुश्किलों के चलते रेसलिंग से संन्यास ले लिया था। उनका आखिरी मुकाबला WCW Clash of Champions 1996 में मडुसा के खिलाफ हुआ था।नकानो ने WWE हॉल ऑफ फेम इंडक्शन की घोषणा के बाद ESPN के साथ बात करते हुए कहा,

"जब मैं एक्टिव थी तो मैंने जापान, अमेरिका और मैक्सिको में चैंपियनशिप बेल्ट्स जीती थीं। मुझे कुछ कम लगता था क्योंकि मेरा हॉल ऑफ फेम में इंडक्शन नहीं हुआ था। मैं यह चाहती थी। आखिरकार, 2024 में WrestleMania वीक के दौरान मुझे वह भी प्राप्त हो जाएगा।"
Ad

WWE दिग्गज Triple H ने Bull Nakano को दी बधाई

WWE के क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच ने इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से बुल नकानो को बधाई संदेश दिया है। इसमें उन्होंने नकानो की तारीफ की है और उन्हें बेस्ट ऑफ ऑल टाइम बताया है। उन्होंने लिखा

"एक अविश्वसनीय टैलेंट जिनका लुक बेहद यादगार है और उनकी मीन स्ट्रीक बहुत बड़ी है। बुल नकानो सिर्फ विमेंस रेसलर्स में सबसे बेस्ट नहीं हैं, बल्कि वह सबसे बेस्ट रेसलर्स में से एक हैं।"
Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications