WWE ने 2023 के Hall of Fame में चौंकाने वाले नाम को शामिल करने का किया ऐलान, पुराने दुश्मन द्वारा किए जाएंगे इंडक्ट?

Ujjaval
WWE ने चौंकाने वाले नाम का किया ऐलान
WWE ने चौंकाने वाले नाम का किया ऐलान

Andy Kaufman: WWE हर साल कई दिग्गजों को Hall of Fame में शामिल करता है। 2023 के Hall of Fame क्लास में रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) और द ग्रेट मुटा (The Great Muta) को जोड़ा गया है। अब एक और बड़ा नाम इसमें जुड़ गया है। दरअसल, रेसलमेनिया (WrestleMania 39) का आयोजन लॉस एंजेलिसम, कैलिफोर्निया में होगा और वहां के बड़े सेलिब्रिटी और एंटरटेनर को शामिल करना बनता था। WWE ने एंडी कॉफमैन (Andy Kaufman) को इंडक्ट करने का निर्णय लिया है। कई फैंस के लिए कॉफमैन के नाम का ऐलान होना शॉकिंग चीज़ रही।

Variety ने थोड़े समय पहले ही रिपोर्ट किया था कि एंडी कॉफमैन को Hall of Fame 2023 क्लास में शामिल किया जाएगा। बाद में WWE ने इस रिपोर्ट पर मुहर लगा दी। आपको बता दें कि वो जैरी 'द किंग' लॉलर के साथ Continental Wrestling Association में अपनी दुश्मनी के लिए जाने जाते थे। फैंस को दोनों दिग्गजों की स्टोरीलाइन बहुत पसंद आती थी।


Andy Kaufman की WWE दिग्गज Jerry 'The King' Lawler के साथ बेहतरीन स्टोरीलाइन रही है

एंडी कॉफमैन 1980 के दशक में फैंस के बीच से विमेंस को चुनते थे और उनसे लड़ते थे। वो खुद को इंटर-जेंडर चैंपियन कहते थे और बाद में वो हर उस फीमेल को पैसे देते थे, जो उन्हें पिन कर पाए। वो अपने हील कैरेक्टर को बेहतरीन तरीके से निभाते थे और जैरी लॉलर के साथ इसी बीच उनकी दुश्मनी देखने को मिली।

जैरी लॉलर ने एंडी कॉफमैन को निशाना बनाया और उनके बीच दुश्मनी पर्सनल हो गई। वो असल जीवन में अच्छे दोस्त थे लेकिन ऑन-स्क्रीन दोनों बड़े दुश्मन रहे थे। उनके बीच दुश्मनी तब चर्चा का विषय बनी, जब जैरी लॉलर और एंडी कॉफमैन दोनों ही Late Night with David Letterman शो पर गए।

यहां दोनों ने एक-दूसरे की बेइज्जती की। इसी बीच लॉलर ने एंडी पर थप्पड़ जड़ दिया। साथ ही उनपर चेयर से अटैक किया।

दोनों के बीच दुश्मनी खास रही थी। कॉफमैन ने 1984 में दुनिया को अलविदा कह दिया था और जिम कैरी ने 1999 में एक फिल्म Man on the Moon में एंडी कॉफमैन का रोल निभाया था। उन्होंने जैरी के साथ एंडी की दुश्मनी को लेकर बात की थी। कॉफमैन को Hall of Fame क्लास में इंडक्ट करने के लिए जैरी लॉलर सबसे अच्छा विकल्प रहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications