हाल ही में WWE दिग्गज द अंडरटेकर (The Undertaker) ने रिटायरमेंट ले लिया है। इसके बाद लगातार WWE फैंस और सुपरस्टार्स उन्हें ट्रिब्यूट दे रहे हैं। अब इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन के एपिसोड में भी एक स्पेशल सैगमेंट होगा, जिसमें अंडरटेकर को ट्रिब्यूट दिया जाएगा। WWE में बिताए गए खास पलों को यहां दिखाया जाएगा और ये सैगमेंट शानदार होगा। इस सैगमेंट में कई WWE दिग्गज भी नजर आ सकते हैं। With the @WWEUniverse still buzzing over @WWENetwork's #TheLastRide, #SmackDown will feature a special “Tribute To The Undertaker” tomorrow night.#ThankYouTaker @undertaker https://t.co/Q5TqsGoCph— WWE (@WWE) June 26, 2020सबसे बड़ी बात ये है कि अंडरटेकर और एजे स्टाइल्स के बीच हुए बोनयार्ड मैच को दोबारा दिखाया जाएगा। ये मैच WWE रेसलमेनिया 36 में हुआ था। इस मैच में अंडरटेकर की जीत हुई थी।WWE दिग्गज अंडरटेकर का रिटायरमेंटWWE में रेसलिंग करियर तो कई हैं लेकिन अंडरटेकर जैसा करियर ना तो किसी का है और ना ही किसी का होगा। पिछले 30 साल से अंडरटेकर का राज WWE में रहा है। सभी WWE सुपरस्टार्स उनसे हमेशा प्रेरित रहे हैं। WWE को इस बड़े मुकाम में लाने का श्रेय अंडरटेकर को बहुत हद तक जाता है। तीन दशक से फैंस को एंटरटेनमेंट और उनके दिलों पर राज करने वाले द अंडरटेकर ने 21 जून को आई उनकी डॉक्यूमेंट्री के आखिरी चैप्टर में अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। स्मैकडाउन की फैन फॉलोविंग बनाने में अंडरटेकर का योगदान काफी अहम रहा है। इसलिए WWE द्वारा स्मैकडाउन में इस सैगमेंट को रखा गया है। अंडरटेकर के रिटायरमेंट लेने के बाद ट्विटर पर तमाम प्रतिक्रियाएं आई। सभी सुपरस्टार्स ने पुरानी यादें ताजी की। सभी अंडरटेकर के बयान का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अंडरटेकर ने भी ट्वीट कर थैंक्यू लिखा। #ThankYou pic.twitter.com/6D1th4wZlA— Undertaker (@undertaker) June 23, 2020 अंडरटेकर का नाम रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा है। करीब 30 साल से द अंडरटेकर का रेसलिंग में जलवा रहा है। कई सुपरस्टार्स उन्हें रिटायर करना चाहते हैं। लास्ट राइड डॉक्यूमेंट्री में कई सुपरस्टार्स इस बात का जिक्र कर चुके हैं। रेसलमेनिया 30 में ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर की स्ट्रीक तोड़ी थी। इसके बाद वो ब्रे वायट, शेन मैकमैहन, रोमन रेंस, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स का सामना कर चुके हैं।ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जो रिंग में मरते-मरते बचे