WWE 205 लाइव सुपरस्टार माइक कनेलिस ने हाल ही में ट्विटर पर WWE से जाने के संकेत दिए। अफवाहों की मानें तो माइक और मारिया कनेलिस का WWE कॉन्ट्रैक्ट जल्द ही समाप्त होने वाला है। इसके अलावा WWE अपने क्रूजरवेट शो पर भी कुछ इसी प्रकार का स्टोरीलाइन एंगल दिखा रही हैं।34 साल के माइक बेनेट प्रो रैसलिंग के दिग्गजों में से एक है। उनके 17 साल लंबे करियर में उन्होंने बहुत सारी चीज़ें हासिल की है। NJPW, ROH, TNA/इम्पैक्ट रैसलिंग, TRP जैसे बड़े रैसलिंग प्रमोशन के साथ काम करने के बाद 2017 में उन्होंने WWE के साथ डील साइन की।इसके अलावा उनकी पत्नी मरिया कनेलिस ने भी लगभग 7 सालों बाद एक बार फिर से WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। उन्होंने इस दौरान अपने पति के नाम में भी बदलाव कर दिए। WWE में आने के बाद उन्हें मिल रही खराब बुकिंग और इंजरी की वजह से वह WWE में सफल नहीं हो पाए।ये भी पढ़ें:- जॉन सीना ने अपनी रिटायरमेंट और गोल्डबर्ग बनाम अंडरटेकर के मैच पर बड़ी बात बोलीअक्टूबर 2018 के बाद से ही वह निरन्तर रूप से 205 लाइव पर ही काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार जनवरी के महीने में दोनों ने WWE से रिलीज की मांग की थी लेकिन WWE ने उनकी मांग को ठुकरा दिया। PW Insider के अनुसार WWE ने उनके कॉन्ट्रैक्ट वाली चीज को स्टोरीलाइन में बदल दिया है। माइक ने कल एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कंपनी से जाने का इशारा किया था। 👋🏻— Mike Bennett (@RealMikeBennett) June 12, 2019WWE उनकी इस 205 लाइव वाली स्टोरीलाइन से फैंस को उलझन में डाल रही हैं। देखना होगा कि वह सच में WWE से जा रहे हैं या यह स्टोरीलाइन का हिस्सा है।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं