WWE ने फैंस से पूछा कि सैथ रॉलिंस ने नए फिनिशर का क्या नाम होना चाहिए

WWE ने अपने यूट्यूब पेज पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें सैथ रॉलिंस द्वारा रॉ में इस्तेमाल किए गए नए मूव और फैंस की प्रतिक्रियाओं को दिखाया गया।

Ad
youtube-cover
Ad

इस हफ्ते के मंडे नाइट रॉ के दौरान सैथ रॉलिंस ने पैडीग्री के बजाय नए फिनिशर का इस्तेमाल किया। उन्होंने कार्ल एंडरसन के चेहरे पर घुटना मार। ये फिनिशिर NJPW के सुपरस्टार कैनी ओमेगा के फिनिशर रेन ट्रिगर से मिलता जुलता है। वीडियो में WWE की होस्ट कैथी कैली ने फैंस से पूछते हुए कहा, "सैथ रॉलिंस ने पहले कार्ल एंडरसन पर पैडीग्री मारने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने एक नए मूव का इस्तेमाल किया। सैथ के इस नए मूव को क्या नाम दिया जाना चाहिए?'' इस दौरान कैथी कैली ने बताया कि ये वही मूव है, जिसने जॉन सीना की नाक तोड़ दी थी। काफी सारे फैंस ने सैथ रॉलिंस के नए मूव का समर्थन किया और कुछ ने तो इसे पैडीग्री से बेहतर बताया है। WWE फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ रही है कि सैथ रॉलिंस के नए फिनिशर का नाम क्या होगा। आपको बता दें कि सैथ रॉलिंस द शील्ड को धोखा देकर 2014 में अथॉरिटी के साथ जुड़ गए थे और वो ट्रिपल एच के पैडीग्री मूव का इस्तेमाल करने लग गए। पिछले साल अगस्त में ट्रिपल एच ने सैथ रॉलिंस को धोखा दे दिया और उनसे WWE यूनिवर्सल चैंपियन बनने का मौका छीन लिया। इसके बाद सैथ रॉलिंस हील से बेबीफेस बन गए। इन दुश्मनी का अंत रैसलमेनिया 33 में हुआ, जहां सैथ रॉलिंस ने पैडीग्री देकर ट्रिपल एच को ढेर किया। अभी फिलहाल द किंग स्लेयर सैथ की दुश्मनी समोआ जो के साथ जारी है। सैथ रॉलिंस का सामना कल होने वाले पेबैक पे पर व्यू में समोआ जो के साथ होगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फैंस को सैथ रॉलिंस के नए फिनिशर का नाम कल पता चल सकता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications