25 महीने बाद मशहूर रैपर ने WWE रिंग में हासिल की जीत, Backlash में चेयर्स-स्टिक और टेबल्स के बीच 7 Superstars ने मचाई खलबली

Pankaj
WWE Backlash 2023 में हुआ जबरदस्त मैच
WWE Backlash 2023 में हुआ जबरदस्त मैच

Bad Bunny: WWE Backlash 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest) और बैड बनी (Bad Bunny) के बीच स्ट्रीट फाइट मैच हुआ। लोकल बॉय बनी के इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। बैड बनी का उनके होमटाउन में फैंस ने जमकर स्वागत किया। दोनों के बीच हुए मुकाबले में बहुत घमासान मचा और अंत में बनी ने शानदार जीत हासिल की।

BAD TO THE BONE.Bad Bunny emerges victorious. #WWEBacklash #WWE https://t.co/Hau4bf5x1R

डेमियन प्रीस्ट ने शुरूआत में कुछ इशारे कर बनी का फैंस के सामने मजाक बनाया। इसके बाद बनी ने प्रीस्ट को उठाकर पटक दिया। ये देखकर फैंस खुश हो गए थे। बनी ने प्रीस्ट के ऊपर केंडो स्टिक से हमला करना चाहा लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। डेमियन ने अपनी ताकत दिखाकर स्टिक को ही तोड़ दिया।

शुरूआत में प्रीस्ट ने बनी की हालत खराब की। उन्होंने बनी को कवर भी किया, वो हार भी गए थे लेकिन प्रीस्ट ने खुद ही तीन काउंट से पहले उन्हें उठा दिया था। उनकी ये गलती बहुत भारी पड़ी। बैड बनी ने स्टिक और चेयर्स से प्रीस्ट की हालत खराब कर दी। बनी ने कुछ अच्छे मूव्स भी लगाए। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे।

दोनों ने अंत तक हार नहीं मानी। रिंग के बाहर भी दोनों ने कुछ खास करतब दिखाए। प्रीस्ट ने फैंस के बीच जाकर बनी को टेबल पर ऊंचाई से जबरदस्त मूव दिया। दोनोंं की हालत खराब हो गई थी। खासतौर पर बनी धराशाई हो गए थे। WWE ऑफिशियल ने प्रीस्ट को रोका लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। बनी को कंधे पर उठाकर प्रीस्ट रिंगसाइड में ले गए। बैड की हालत बहुत खराब हो गई थी।

बैड बनी ने चालाकी दिखाई और स्टिक से प्रीस्ट के पांव पर हमला किया। बनी ने प्रीस्ट के पांव की हालत खराब कर दी। लगातार उनके दोनों पैरों पर हमला किया। फिर चेन से भी बनी ने डेमियन का पांव डैमेज किया।

बनी ने प्रीस्ट के पांव पर चेयर से भी हमला किया। उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। प्रीस्ट दर्द से बुरी तरह कराह रहे थे। प्रीस्ट ने एक बार फिर चीटिंग की। बनी से उन्होंने माफी मांगी लेकिन फिर उनके फेस पर मार दिया। बनी ने भी उन्हें लो-ब्लो लगा दिया।

फिन बैलर और डॉमिनिक मिस्टीरियो ने आकर बैड बनी पर अटैक किया। उन्हें बचाने रे मिस्टीरियो आए। कुछ देर बार कार्लिटो और सावियो वेगा ने भी एंट्री की। रिंग में जबरदस्त ब्रॉल देखने को मिला। LWO के अन्य सदस्यों ने भी एंट्री की। बैलर डॉमिनिक की सभी ने हालत खराब कर दी थी।

बनी और प्रीस्ट के बीच मैच जारी रहा था। बनी ने चेयर से डेमियन पर जबरदस्त अटैक किया। प्रसिद्ध रैपर बैड बनी ने अंत में जजमेंट डे के सदस्य को जबरदस्त फिनिशिंग मूव दिया और जीत हासिल कर ली। बनी ने WWE रिंग में करीब 25 महीनों बाद जीत हासिल की। अंतिम जीत उन्हें WrestleMania 37 में मिली थी।

WWE Backlash 2023 में जश्न का माहौल

बनी का इस मैच में फैंस ने बहुत सपोर्ट किया। मैच के अंत में LWO के सभी सदस्य आए और बैड बनी को गले लगाया। रिंग में जबरदस्त खुशी का माहौल देखने को मिला। सभी ने बनी को कंधे में उठाया और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment