Backlash 2023: WWE ने हाल ही में ऐलान किया कि रॉ (Raw) विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) बैकलैश (Backlash) 2023 में इयो स्काई (Iyo Sky) के खिलाफ मैच में अपना टाइटल डिफेंड करेंगी। इयो स्काई कुछ हफ्ते पहले रेड ब्रांड में हुए ट्रिपल थ्रेट मैच में पाइपर निवेन (Piper Niven) & मिचीन (Machine) को हराकर Raw विमेंस चैंपियनशिप की नंबर वन कंटेंडर बनी थीं। बता दें, WWE ने सोशल मीडिया के जरिए इयो स्काई vs बियांका ब्लेयर मैच को ऑफिशियल किया है। View this post on Instagram Instagram Postदेखा जाए तो बियांका ब्लेयर ने Raw विमेंस चैंपियन के रूप में अपना दबदबा बना रखा है और उन्हें यह टाइटल जीते हुए 387 दिन हो चुके हैं। वहीं, इयो स्काई अपने मेन रोस्टर करियर के दौरान अभी तक कोई सिंगल्स टाइटल नहीं जीत पाई हैं। यही कारण है कि इयो स्काई Backlash 2023 में Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर को हराकर उनके चैंपियनशिप रन का अंत करना चाहेंगी।हालांकि, इयो स्काई के लिए Backlash में बियांका ब्लेयर को हराना काफी मुश्किल काम होने वाला है। अगर इयो स्काई इस इवेंट में बियांका ब्लेयर को हराकर नई Raw विमेंस चैंपियन बनती हैं तो यह किसी उलटफेर से कम नहीं होगा। बता दें, बियांका ब्लेयर ने अपना Raw विमेंस टाइटल आखिरी बार WrestleMania 39 में डिफेंड किया था और इस इवेंट में उन्होंने ओस्का को हराया था।WWE Backlash 2023 से पहले इस हफ्ते Raw में बियांका ब्लेयर और इयो स्काई का टैग टीम मैच में हुआ आमना-सामनाSportskeeda Wrestling@SKWrestling_K O D. #WWERaw #WWE3213K O D. #WWERaw #WWE https://t.co/kNFCVB8kG2WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में एक बड़े सिक्स-विमेंस टैग टीम मैच का आयोजन किया गया था। इस मुकाबले में डैमेज कंट्रोल (बेली, इयो स्काई & डकोटा काई) का बियांका ब्लेयर, लिव मॉर्गन & राकेल रॉड्रिगेज़ से सामना हुआ था। इस मैच में बियांका ब्लेयर ने बेली को KOD देने के बाद पिन करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी।इससे पहले बियांका ब्लेयर ने पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में डकोटा काई को पिनफॉल के जरिए हराया था। यही कारण है कि यह देखना रोचक होगा कि इयो स्काई Backlash 2023 में बियांका ब्लेयर से अपने साथियों का बदला ले पाती हैं या नहीं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।