Backlash France मेंं WWE को मिले नए चैंपियंस और 31 साल के स्टार ने रचा इतिहास, फेमस Superstars की बादशाहत 99 दिनों में हुई खत्म

WWE
WWE Backlash France में फैंस को मिले नए चैंपियंस

WWE Backlash France Women's Tag Team Championship Report: जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर ने बैकलैश फ्रांस (Backlash France) प्रीमियम लाइव इवेंट में काबुकी वॉरियर्स को विमेंस टैग टीम चैपियनशिप के लिए चैलेंज किया और अंत में चैंपियन बनते हुए इतिहास भी रचा।

इस मैच में दोनों टीमों का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा और फैंस को अच्छा मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ काबुकी वॉरियर्स (ओस्का और कायरी सेन) ने अपने टाइटल को रिटेन करने के लिए पूरा दम लगाया, तो दूसरी तरफ बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल ने भी चैंपियंस को कड़ी टक्कर दी।

15 मिनट से ऊपर चले इस मुकाबले में फैंस को कई शानदार रेसलिंग मूव्स भी देखने को मिले। अंत में कार्गिल और ब्लेयर ने जबरदस्त टीम वर्क दिखाया। पहले कार्गिल ने कायरी सेन पर जेडेड लगाया और फिर बियांका ब्लेयर ने ओस्का को सेन के ऊपर ही KOD दे दिया। इसी के साथ बियांका ने पिन करते हुए इस मैच को जीत लिया।

इसी के साथ काबुकी वॉरियर्स की 99 दिनों बाद WWE में बादशाहत का अंत हो गया। इन दोनों सुपरस्टार्स ने जनवरी 2024 में SmackDown के एपिसोड में कटाना चांस और केडन कार्टर को हराते हुए टाइटल को अपने नाम किया था। सेन और ओस्का की हार के साथ अब डैमेज कंट्रोल के किसी भी मेंबर के पास कोई चैंपियनशिप नहीं है।

WWE Backlash France 2024 में बियांका ब्लयेर और जेड कार्गिल ने रचा इतिहास

जेड कार्गिल और बियांका ब्लेयर ने WrestleMania XL में टीम बनाई थी। वहां इन दोनों ने नेओमी के साथ टीम बनाकर डैमेज कंट्र्रोल की ओस्का, कायरी सेन और डकोटा काई को हराया था। इसके बाद कार्गिल और ब्लेयर ने अपनी टीम को बनाए रखा और इस बीच उनकी नज़र विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर थी।

दोनों ने Backlash में मौजूदा चैंपियंस को चैलेंज किया और इसके साथ ही चैंपियनशिप को भी हासिल किया। 31 साल की कार्गिल के लिए यह जीत काफी ऐतिहासिक है, क्योंकि उनका यह WWE में पहला टाइटल भी है। इसी के साथ बियांका ब्लेयर भी पहली बार विमेंस टैग टीम चैंपियन बनने में कामयाब हुई हैं। इससे पहले वो सिर्फ विमेंस चैंपियन बनने में ही कामयाब हुई थी।

अब देखना होगा कि यह दोनों सुपरस्टार्स कितने समय तक चैंपियन बने रहने में कामयाब होती हैं। उनकी पहली चैलेंजर कौन होगी इसका जवाब तो आने वाले एपिसोड में मिल सकता है। हालांकि, उम्मीद की जा सकती है कि यह अपने टाइटल रन से सभी को काफी ज्यादा एंटरटेन जरूर करेंगीं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now