WWE Bad Blood: 3 चौंकाने वाले धोखे जो फैंस को देखने को मिल सकते हैं

WWE
पढ़िए WWE Bad Blood में क्या-क्या बवाल हो सकता है? (Photo: WWE.com)

Big Betrayal Bad Blood 2024: WWE Bad Blood के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। फैंस को 5 अक्टूबर, 2024 को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा। कंपनी द्वारा बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया गया है। एक चीज की गारंटी है कि ट्रिपल एच (Triple H) ने कुछ बड़े सरप्राइज जरूर प्लान किए होंगे। आप सभी को पता है कि सबसे क्लासिक ट्विस्ट में से एक धोखा होता है। ये चीज Bad Blood में देखने को मिल सकती है। इस आर्टिकल में हम उन तीन धोखों के बारे में बात करेंगे जो आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में देखने को मिल सकते हैं।

Ad

#3 WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स को मिल सकता है धोखा

Ad

पिछले कुछ समय से WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स का साथ टिफनी स्ट्रैटन ने अच्छे अंदाज में दिया है। दोनों के बीच गुरु-शिष्य का रिलेशन है। टिफनी के पास विमेंस Money in the Bank ब्रीफकेस है, जिसे वो कैश-इन कर टाइटल हासिल कर सकती हैं।

नाया और टिफनी के बीच कुछ हफ्तों से चीजें सही नहीं चल रही हैं। ब्लू ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड में जैक्स ने स्ट्रैटन का गला पकड़ दिया था। Bad Blood में नाया अपने टाइटल को बेली के खिलाफ डिफेंड करेंगी। वहां पर स्ट्रैटन द्वारा नाया को बड़ा धोखा दिया जा सकता है। वो अपने ब्रीफकेस को कैश-इन कर नई बन सकती हैं।

#2 WWE Bad Blood 2024 में रोमन रेंस को मिल सकता है धोखा

Ad

Bad Blood में रोमन रेंस और कोडी रोड्स का मुकाबला जेकब फाटू और सोलो सिकोआ से होगा। रेंस और कोडी साथ मिलकर काम करेंगे लेकिन दोनों के बीच अभी भी मनमुटाव है। इस लिहाज से देखा जाए तो टैग टीम मैच में धोखे की संभावना ज्यादा है।

Bad Blood में कोडी रोड्स द्वारा रोमन रेंस को धोखा मिल सकता है। रोमन ने कोडी का साथ देने का वादा किया है। उन्होंने ये भी कहा कि वो बहुत जल्द अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए जाएंगे। उनकी ये बात कोडी को बिल्कुल अच्छी नहीं लगी थी। इस बात से आहत होकर वो आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में बड़ा कदम उठा सकते हैं।

#1 WWE Bad Blood में बेली के ऊपर हो सकता है अटैक

Ad

SmackDown में बेली और नेओमी एक-दूसरे के सहयोगी नहीं हैं। हालांकि, जब बात नाया जैक्स और टिफनी स्ट्रैटन के खिलाफ लड़ने की आई तो दोनों साथ हो गईं। दोनों ने SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स मैच भी लड़ा। बेली ने जीत हासिल की।

नेओमी टाइटल मैच ना मिलने से थोड़ा निराश दिखीं। वो एक खास मौका गंवाने से परेशान लग रही थीं। Bad Blood में होने वाले WWE विमेंस चैंपियनशिप मैच में नेओमी हील टर्न ले सकती हैं। वो मुकाबले में आकर बेली को धराशाई कर सकती हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications